प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ेंगी चुनाव, अमेठी और वायनाड फिर दोनों जगहों से मैदान में होंगे राहुल: सूत्र

कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट से क्रमशः राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में इन दोनों जगहों पर एक बार फिर से हाईप्रोफाइल मुकाबला देखने को मिल सकता है। एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है।

कांग्रेस की पारंपरिक रायबरेली सीट से पहले सोनिया गांधी चुनाव लड़ा करती थीं। इस बार उनकी अनुपस्थिति में प्रियंका गांधी को इस सीट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वहीं 2019 में अमेठी से चुनाव हारने से पहले राहुल गांधी यहां से कई बार जीत चुके हैं।

priyanka-gandhi-vadra-to-contest-from-ups-raebareli

सूत्रों ने बुधवार दोपहर एनडीटीवी को बताया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के उत्तर प्रदेश के गढ़ रायबरेली से चुनावी शुरुआत करेंगी। ये सीट है जहां नेहरू-गांधी परिवार की दो पीढ़ियों का सीधा नाता रहा है। इस परिवार ने जिसे भी यहां से खड़ा किया उसने जीत का परचम फहराया।

रायबरेली सीट को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है क्योंकि क्योंकि जब उत्तर प्रदेश में इस पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया तो इसी सीट ने लाज भी बचाई। यह सीट पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तीन बार जीती थी। वहीं सोनिया गांधी ने यहां से लगातार 5 बार जीत हासिल की।

आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस इस सीट पर सिर्फ 3 बार चुनाव हारी है। फिरोज गांधी से लेकर इंदिरा गांधी, शीला कौल, अरुण नेहरू, सतीश शर्मा जैसी बड़ी हस्तियां यहां से चुनाव जीतकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंच चुकी हैं। यहां राजमाता विजयराजे सिंधिया, महिपाल शास्त्री, जनेश्वर मिश्र, सविता आंबेडकर जैसे बड़े चेहरे कांग्रेस के उम्मीदवारों को मात देने में नाकामयाब हो गए।

अमेठी से लड़ेंगे राहुल

पिछली बार स्मृति ईरानी से चुनाव हारने के बाद एक बार फिर से राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ते हुए दिखाई देंगे। कांग्रेस के कई नेता उनके अमेठी से चुनाव लड़ने का दावा कर चुके हैं। ऐतिहासिक तौर पर अमेठी सीट गांधी-नेहरू परिवार का गढ़ रही है। यह सीट 1967 में अस्तित्व में आई थी।

2004 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी यहीं से चुनावी राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने यहां 2004, 2009 और 2014 में लगातार 3 बार जीत हासिल की। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55,120 वोटों से हरा दिया था।

वायनाड से भी लड़ेंगे राहुल

राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल में वायनाड की अपनी वर्तमान सीट से भी लड़ेंगे। पिछली बार अमेठी से चुनाव हारने के बाद वायनाड ने ही कांग्रेस नेता की इज्जत बचाई थी। ऐसे में एक बार फिर से राहुल यहां से चुनाव लड़ते दिखाई दे सकते हैं। स्मृति ईरानी एक बार फिर से अमेठी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं वहीं, रायबरेली से भाजपा का उम्मीदवार कोन होगा इस पर अभी संशय बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+