प्रियंका गांधी फिर हुईं कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली, 10 अगस्त: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। प्रियंका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी है। प्रियंका गांधी फिलहाल घर में ही आईसोलेट हो गई हैं। इससे पहले 3 जून को भी प्रियंका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। प्रियंका ने तब ट्वीट कर कहा था कि हल्के लक्षण के बाद कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, तब भी वे घर पर ही आइसोलेट हुई थीं और उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा था।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi Covid-19 Positive: प्रियंका गांधी फिर कोरोना पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी *News
    Priyanka Gandhi Vadra tests positive for COVID 19

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी जानकारी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार की सुबह ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, फिर से कोरोना पॉजिटिव। सभी प्रोटोकॉल्स के साथ आईसोलेट हो रही हूं। उधर, एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आज का राजस्थान का अलवर दौरा रद्द हो गया है। उनकी तबीयत खराब है। उनका वहां पार्टी के 'नेत्रत्व संकल्प शिविर' में शामिल होने का कार्यक्रम था।

    दिल्ली में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना वायरस

    बता दें, दिल्‍ली में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से अपने पांव पसार रहा है। मंगलवार को दिल्ली में 2,495 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कोविड पॉजिटिविटी रेट दर अब 15.41 फीसदी पर हो गया। वहीं, कोरोना के कारण 7 मरीजों की और मौत हो गई। नए मामलों को मिलाकर दिल्‍ली में अब 8,506 कोविड के सक्रिय मामले हैं। ये आंकड़ा 9 अगस्त तक का है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+