#SareeTwitter चैलेंज में शामिल हुई प्रियंका गांधी वाड्रा, शेयर की शादी की 22 साल पुरानी तस्वीर
priyanka gandhi, congress, twitter, social media, प्रियंका गांधी, कांग्रेस, सोशल मीडिया, ट्विटर
Recommended Video
नई दिल्ली। कांग्रेस महसाचिव प्रियंका गांधी सोशल मीडिया की एक्टिव पर्सन में से एक हैं, सरकार पर निशाना साधना हो या फिर कांग्रेसियों को नसीहत देनी हो, प्रियंका गांधी जरा भी देर नहीं करती हैं, वो ट्विटर पर बेबाकी से अपने विचार रखती हैं, ताजा घटना क्रम में वो ट्विटर पर चल रहे #SareeTwitter ट्रेंड में भी शामिल हो गई हैं, उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो साड़ी पहने हुए हैं।

प्रियंका गांधी ने शेयर की शादी की 22 साल पुरानी तस्वीर
इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि 22 साल पहले मेरी शादी की सुबह पूजा की तस्वीर. इसी के साथ उन्होंने #SareeTwitter का भी इस्तेमाल किया, तस्वीर में प्रियंका गांधी पिंक कलर की बनारसी साड़ी पहने हुए हैं और निसंदेह बहुत ज्यादा सुंदर नजर आ रही हैं।
18 फरवरी 1997 को प्रियंका गांधी की हुई थी शादी
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी की शादी 18 फरवरी 1997 को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ हुई थी। प्रियंका गांधी वाड्रा की शेयर की गई ये तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
Twitter पर दो दिन से #SareeTwitter ट्रेंड चल रहा है
आपको बता दें कि ट्विटर पर दो दिन से #SareeTwitter ट्रेंड चल रहा है, अभी तक कई फिल्मी हस्तियां, नेता, अधिकारी, पुलिस ऑफिसरों ने साड़ी में अपनी तस्वीर को साझा किया है, कांग्रेस से शिवसेना में गईं प्रियंका चतुर्वेदी ने भी अपनी कुछ तस्वीरें साझा की, उनके अलावा कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं हैं।
मूल रूप से यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले हैं राबर्ट वाड्रा
12 जनवरी 1972 को जन्मीं प्रियंका की शादी 18 फरवरी 1997 को मूल रूप से यूपी के मुरादाबाद के ही रहने वाले और दिल्ली के बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा से हुई। प्रियंका के दो बच्चे, बेटा- रेहान वाड्रा और बेटी- मिराया वाड्रा हैं। दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई करने वाली प्रियंका ने डीयू के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकॉलोजी में ग्रेजुएशन और बुद्धिस्ट स्टडीज में एमए की डिग्री हासिल की है।
प्रियंका और रॉबर्ट शादी से काफी पहले से एक-दूसरे को जानते थे...
प्रियंका और रॉबर्ट शादी से काफी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। बताया जाता है कि दोनों के रिश्ते को लेकर पहले गांधी परिवार सहमत नहीं था, लेकिन बाद में प्रियंका ने अपने परिवार को मना लिया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए और आज दोनों जिंदगी की हर लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं, प्रियंका और राबर्ट देश के परफेक्ट कपल्स में से एक कहे जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications