बंगले में रहने की डेडलाइन बढ़ाए जाने की खबर को प्रियंका गांधी ने बताया FAKE NEWS
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकारी बंगला खाली करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है,प्रियंका ने कहा कि 35 लोधी एस्टेट वाला बंगला वह एक अगस्त से पहले खाली कर देंगी और इसके साथ ही उन्होंने उन खबरों का खंडन भी किया है, जिसमें ये कहा जा रहा है कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से बंगले को खाली करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है।
Recommended Video

प्रियंका गांधी ने कहा-Fake News चल रही
प्रियंका गांधी ने इस सिलसिले में एक Tweet भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मीडिया में एक खबर चल रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि मैंने पीएम मोदी से आवास को लेकर अनुरोध किया है, तो वो 'फेक न्यूज' है, मैं जल्द ही आवास खाली कर दूंगी, मैंने किसी से कोई अनुरोध नहीं किया।
प्रियंका गांधी को 1 अगस्त तक बंगला छोड़ना है
बता दें कि प्रियंका गांधी को 1 जुलाई को सरकार की ओर से बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था, जिसमें एक महीने की मोहलत थी, यानी कि प्रियंका गांधी को 1 अगस्त तक बंगला छोड़ना है।

सरकार ने प्रियंका गांधी से SPG सुरक्षा वापस ले ली थी...
बता दें कि साल 2019 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से SPG सुरक्षा वापस ले ली थी और इसके बाद इन लोगों के पास अब z प्लस सुरक्षा है, SPG सुरक्षा के तहत ही प्रियंका गांधी को लोधी एस्टेट का सरकारी बंगला मिला था लेकिन अब वो प्रोटेक्शन नहीं है, इसलिए प्रियंका गांधी को एक अगस्त तक बंगला खाली करने को कहा गया है।

37 हजार किराया है
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय का कहना है कि अगर प्रियंका गांधी ये बंगला खाली नहीं करती हैं, तो उन्हें अतिरिक्त किराया देना होगा, मालूम हो कि प्रियंका गांधी अभी 37 हजार रुपये प्रति महीने का किराया दे रही हैं।

लखनऊ के 'कौल हाउस' में शिफ्ट होंगी प्रियंका गांधी
फिलहाल इस निर्देश के बाद प्रियंका गांधी के लखनऊ शिफ्ट होने की बात सामने आई, सूत्र कह रहे हैं कि प्रियंका गांधी लखनऊ के 'कौल हाउस' में शिफ्ट हो सकती हैं। मालूम हो कि 'कौल हाउस' प्रियंका गांधी की दादी और देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मामी शीला कौल का घर है।
देखें Tweet












Click it and Unblock the Notifications