प्रियंका गांधी को यूपी में जिम्मेदारी दिए जाने पर भाजपा ने दिया ये बयान
Recommended Video

नई दिल्ली। लंबे समय से कांग्रेस के भीतर उठ रही मांग के बाद प्रियंका गांधी की देश की राजनीति में औपचारिक एंट्री हो गई। प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया गया है। वहीं, प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया आ रही है। बीजेपी ने कहा कि प्रियंका गांधी की नियुक्ति अपेक्षा के अनुरूप है। कांग्रेस ने हमेशा से वंशवाद को बढ़ावा दिया है।

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज किया। उन्होंने कहा कि वे लोग परिवार को पार्टी समझते हैं जबकि भाजपा पार्टी को अपना परिवार समझती है। संबित पात्रा ने कहा, 'कांग्रेस ने ये स्वीकार कर लिया है कि राहुल गांधी फेल हो गए हैं।' बता दें कि बुधवार को कांग्रेस ने अहम फैसला लेते हुए प्रियंका गांधी को पहली बार पार्टी में बड़ा पद सौंपा। प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया गया है। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका गांधी फरवरी के पहले हफ्ते में अपना पद संभालेंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा दांव चला है। प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का महासचिव नियुक्त किया गया है। इसी के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता केसी वेणुगोपाल को कांग्रेस महासचिव (संगठन) बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नए फैसले के बाद प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हो गई है।
लंबे समय से प्रियंका की राजनीति में आने की मांग की जा रही थी। फिलहाल कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया है और पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी गई है। आम चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका गांधी फरवरी के पहले हफ्ते में अपना कार्यभार संभालेंगी।
-
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम












Click it and Unblock the Notifications