ट्विटर पर आने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, साझा की ये तस्वीर
Recommended Video

नई दिल्ली। राजनीति में आधिकारिक रूप से कदम रखने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर भी एंट्री की थी। हालांकि उन्होंने तकरीबन एक महीने तक कोई ट्वीट नहीं किया था। लेकिन12 मार्च को आखिरकार प्रियंका ने अपना पहला ट्वीट किया। प्रियंका गांधी ने गुजरात में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद यह ट्वीट किया है। जिसमे उन्होंने साबरमती आश्रम की तस्वीर को साझा किया है और सच का संदेश दिया है।

साझा की तस्वीर
प्रियंका गांधी ने साबरमती आश्रम की तस्वीरा साझा की है जिसमे चरखा बना है, जहां महात्मा गांधी बैठकर सूत काटा करते थे। प्रियंका ने महात्मा गांधी के संदेश को ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि मैं हिंसा का विरोध करता हूं क्योंकि जब भी यह अच्छा करने के लिए आगे आता है तो इसकी अच्छा कुछ ही समय के लिए होती है, लेकिन इसके भीतर जो बुराई होती है वह हमेशा रहती है।

2 लाख 37 हजार फॉलोवर
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी के ट्विटर अकाउंटर को 2 लाख 37 हजार लोग फॉलो करते हैं। बता दें कि मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस के दिग्गज नेता कॉग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद गांधीनगर में कांग्रेस की रैली हुई। गौर करने वाली बात है कि पहली बार किसी चुनावी रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया और 15 लाख रुपए को लेकर तंज कसा।

जागरुकता को बताया सबसे बड़ी देशभक्ति
अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि आप जागरुक बनें, इससे बड़ी कोई देशभक्ति नहीं। आपकी जागरुकता, आपका वोट एक हथियार है। ये ऐसा हथियार है जिससे किसी को चोट नहीं पहुंचानी है। जो अपनी फितरत की बात करते हैं उन्हें आप बताईए कि देश की फितरत क्या है।

रोजगार के मुद्दे को उठाया
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी जागरूकता ही इन मुद्दो को आगे ला सकती है। अपने संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि अगले दो महीने आपके सामने बहुत से वादे किए जाएंगे लेकिन ये आपको तय करना है और पहचानना है। उन्होंने कहा कि आप उन लोगों से सवाल करिए जिन लोगों ने 2 करोड़ रोजगार देने के वादे किए थे। आप उन लोगों से पूछिए जिन लोगों ने 15 लाख रुपए देने का वादा किया था। अगले दो महीने बहुत सारे मुद्दे उछाले जाएंगे। प्रियंका ने कहा कि हमारी संस्थाएं नष्ट की जा रही हैं, जहां भी देखिये नफरत फैलायी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications