प्रियंका गांधी का ट्वीट- 'उप्र सरकार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी हैं'
Recommended Video
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शनों में 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता सदफ जफर भी थीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता की पुलिस द्वारा कथित पिटाई को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि सदफ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर जेल में डाल दिया है।

गौरतलब है कि शनिवार की शाम शनिवार शाम वो नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजी गईं लखनऊ की एक्टिविस्ट सदफ जफर और पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने निकली थीं तो पुलिस ने उन्हें रोका। लखनऊ में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सीएए कानून के खिलाफ विरोध में हुई हिंसा के मामले में जेल भेजा है। रविवार को प्रियंका गंधी ने ट्वीट करते हुए सदफ के लिए इंसाफ की मांग की है।
उन्होंने लिखा कि, उप्र सरकार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस की कार्यकर्ता सदफ जफर साफ-साफ वीडियो में पुलिस से हिंसा फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की बात कह रही हैं। पुलिस ने सदफ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर जेल में डाल दिया है। कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि सदफ के दोनों बच्चे अपनी मां की रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये संवेदनहीन सरकार ने बच्चों को अपनी मां से, बूढ़ों को अपने बच्चों से जुदा करके रखा है। बता दें कि शनिवार को लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी पुलिस के रवैये से काफी खफा दिखीं। उन्होंने कहा- उप्र पुलिस की ये क्या हरकत है। हम लोगों को कहीं भी आने जाने से रोका जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications