Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केरल की ट्रेडिशनल साड़ी पहनकर प्रियंका गांधी ने ली शपथ, मां और भाई राहुल गांधी के साथ पहुंचीं थी लोकसभा

Priyanka Gandhi News: केरल के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा संसद पहुंची। जब सुबह वो अपने घर से निकली तो कांग्रेसियों ने उन पर फूल बरसाकर स्‍वागत किया। प्रियंका गांधी केरल की ट्रेड्रिशनल (कासव) साड़ी पहनकर जब नजर आई तो सभी की निगाहें उन्‍हीं पर टिकी रह गई।

वायनाड से चार लाख से अधिक वोट से जीत हासिल कर संसद में पहुंची गांधी परिवर की बेटी प्रियंका जब आज सांसद पद की शपथ लेने पहुंची तो उनके साथ उनके सांसद भाई राहुल गांधी और सांसद मां प्रियंका गांधी भी साथ थीं। बहन के संसद पहुंचने पर प्रसन्‍न भाई राहुल गांधी बहन प्रियंका की फोटो खींचते हुए नजर आए।

Priyanka Gandhi

हाथ में संविधान लेकर शपथ ली

प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी के नक्‍शेकदम पर चलते हुए नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी हाथ में भारतीय संविधान की कॉपी लेकर लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। बता दें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आमतौर पर अपनी रैलियों में भारतीय संविधान की लाल रंग की प्रति ले जाते हैं, पिछले दिनों महाराष्‍ट्र और झारखंड चुनाव में भी राहुल गांधी संविधान की प्रति हाथ में लेकर अपने भाषण के दौरान लहराते हएु नजर आए थे। इसके जरिए राहुल गांधी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से "संविधान की रक्षा" के लिए एक आंदोलन कहते हैं।

Priyanka Gandhi

शशी थरूर ने प्रियंका के ड्रेसअप की तारीफ

वहीं कांग्रेस कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रियंका गांधी को केरल साड़ी में देखकर खुशी जाहिर की और कहा "मुझे खुशी है क्योंकि हमने उनके लिए प्रचार किया था। मुझे खुशी है कि वह जीत गईं। आप देख सकते हैं, उन्होंने बहुत बढिया तरीके से केरल की साड़ी पहनी हुई है।"

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के सांसद बनने के बाद गांधी परिवार के तीन सांसद पहली बाद संसद में एक साथ नजर आए। जिनमें प्रियंका गांधी की मां सोनिया गांधी और सांसद भाई राहुल गांधी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+