बोट यात्रा के बाद अब ट्रेन से अयोध्या जाएंगी प्रियंका, बीजेपी को देंगी चुनौती

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में कांग्रेस जुटी हुई है और इस चुनाव में पूर्वी यूपी की कमान संभाल रहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पूरी तरह से सक्रिय हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने प्रयागराज से वाराणसी के बीच बोट यात्रा की थी। वहीं अब खबर आ रही है कि प्रियंका गांधी 27 मार्च को दिल्ली से फैजाबाद के बीच रेल यात्रा करेंगी। जनसंपर्क अभियान के तहत प्रियंका गांधी ट्रेन से दिल्ली से फैजाबाद तक की यात्रा करेंगी।

Priyanka Gandhi to undertake train journey to Faizabad

प्रियंका गांधी अयोध्या में एक रोड शो भी करेंगी। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह अयोध्या में किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगी या नहीं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, 'प्रियंका गांधी दिल्ली से फैजाबाद तक कैफियत एक्सप्रेस से जाएंगी और ये ट्रेन सुबह करीब 5:30 बजे पहुंचेगी।' सिंह ने कहा कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में कुछ देर रुकने के बाद प्रियंका गांधी सुबह 10 बजे अयोध्या में रोड शो करेंगी। करीब 50 किमी की दूरी तय करने के बाद ये रोड शो कुमारगंज में समाप्त होगा।

राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस रोड शो में कुल 32 पड़ाव होंगे। इस रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी स्थानीय लोगों से मिलेंगी और फैजाबाद में दो जनसभाओं को भी वे संबोधित करेंगी। इसके अलावा वे एक स्थानीय स्कूल में बच्चों से भी मुलाकात करेंगी। अयोध्या के दौरे पर प्रियंका गांधी रामलला के दर्शन करने जाएंगी कि नहीं, इसको लेकर अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

सोमवार को प्रियंका गांधी की इस रेल यात्रा से पहले कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक होगी जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, CWC की ये बैठक अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी, जिसमें घोषणापत्र के स्वरूप पर विचार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+