बृजभूषण पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से पूछे तीखे सवाल, कहा- इतने आरोप फिर भी गिरफ्तारी क्यों नहीं?

Priyanka Gandhi: भारतीय कुश्ती महासंघ के चेरयमैन बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीखे सवाल पूछे हैं।

Priyanka Gandhi Narendra Modi Brij Bhushan Singh

Priyanka Gandhi Jibes at Pm Modi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप में सरकार की निष्क्रियता को लेकर पीएम मोदी से कई सवाल दागे। प्रियंका गांधी ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी में आरोपों का विवरण देते हुए एक रिपोर्ट साझा की और लिखा कि नरेंद्र मोदी जी, इन गंभीर आरोपों को पढ़ें और देश को बताएं कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई है?

प्रियंका चतुर्वेदी ने भी उठाए गंभीर सवाल
उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सवाल उठाते हुए पूछा कि देश के प्रधान मंत्री इस आदमी की रक्षा करना जारी रखते हैं। इस शख्स के लिए देश की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री खामोश हैं। देश के खेल मंत्री इस आदमी के लिए आंखें मूंद लेते हैं। दिल्ली पुलिस इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने में लगातार टालमटोल कर रही है। इस आदमी को सरकार और बीजेपी द्वारा संरक्षण क्यों दिया जा रहा है? कोई जवाब?

बृजभूषण पर कई गंभीर आरोप
बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ के चेरयमैन बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ इस वक्त देश के नामचीन पहलवानों ने मोर्चा खोला हुआ है। वहीं इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज की गई दो एफआईआर की डिटेल रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें उन पर काफी संगीन आरोप लगाए गए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर दो एफआईआर हुए है, जिसमें 7 पहलवानों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पहली प्राथमिकी नाबालिग का यौन शोषण करने के मामले में हुई है, इसमें बृजभूषण के खिलाफ पाक्सो के तहत केस दर्ज हुआ है। जबकि दूसरी प्राथमिकी में धारा 354, 354ए , 354डी और 34 के तहत शिकायत की गई है। इस प्राथमिकी में डब्ल्यूएफआई सचिव विनोद तोमर का भी नाम है। इस एफआईआर में छेड़छाड़ के 10 मामले हैं।

सेक्सुएल फेवर समेत कई गंभीर आरोप
बता दें कि धारा 354 का मतलब है किसी महिला को उसकी मर्जी के बिना छूना, उसकी लज्जा भंग करना और धमकाना, जबकि 354ए का मतलब यौन उत्पीड़न और 354डी पीछा करना और 34 इरादा गलत रखना होता है। दूसरी एफआईआर में 6 महिला पहलवानों ने शिकायत की है। इन पहलवानों का कहना है कि बृजभूषण शरण सिंह धोखे से पहलवानों को कमरे में बुलाते थे और फिर बिना उनकी मर्जी से उनके स्तन और पेट पर हाथ लगाते थे और उनसे सेक्सुअल फेवर की मांग की करते थे। जब कोई पहलवान इसका विरोध करती थी तो वो इसको डराते -धमकाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+