शेरनी संसद आ गयी! ट्रेडिशनल साड़ी पहनकर शपथ लेने पहुंचीं प्रियंका गांधी तो क्‍यों ट्रोल होने लगे MP संजय राउत

Priyanka Gandhi MP Wayanad Kerala: संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को लोकसभा में प्रियंका गांधी की एंट्री हुई। प्रियंका गांधी केरल के वायनाड़ से लोकसभा उपचुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार संसद पहुंची और सांसद पद की शपथ ली। प्रियंका गांधी के संसद पहुंचने के बाद शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउट सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दलीप पंचोली @DalipPancholi संजय राउत को लिखते हैं कि 'नॉटी शायर, कितनी भी चरण चाटुकारिता कर ले इस कार्यकाल के बाद तुझे राज्यसभा कांग्रेस भी नहीं भेज सकती'

यह भी पढ़ें- Priyanka Gandhi Net Worth: प्रियंका गांधी की संपत्ति, वायनाड उपचुनाव परिणाम, पति से कितनी अमीर हैं?

Priyanka Gandhi takes her oath as MP

Praveen Kumar @RigidDemocracy ने लिखा-'यही वाली कांग्रेस की गुलामी बालासाहेब से सिखाई थी तुम्हे, बहुत बढ़िया।'

@AB_Mayrastra ने लिखा शेर तो बालासाहेब ही थे, बोले दुकान बंद कर लूँगा पर सेना को कांग्रेस नही बनने दूँगा। फिर कुछ हिजड़े सेना के मालिक बन बैठे और महारास्ट्र ने उनकी औकात दिखा दी। अब हार्मोनियम बजाओ।

Priyanka Gandhi takes her oath as MP
मैं प्रियंका गांधी वाड्रा...

वायनाड से उपचुनाव जीतकर सांसद बनीं प्रियंका गांधी ने 28 नवंबर को संसद में पद की शपथ ली। इस दौरान केरल की ट्रेड्रिशनल (कासव) साड़ी पहन रखी थी। हाथ में हाथ में भारतीय संविधान की कॉपी थी। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की शपथ लेते हुए की तस्‍वीर सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर शेयर करते हुए लिखा-'मैं प्रियंका गांधी वाड्रा...। जो लोकसभा की सदस्‍य निर्वाचित हुई हूं। सत्‍यनिष्‍ठा से प्रतिज्ञान करती हूं कि मैं विधि द्वारा स्‍थापित भारत के संविधान के प्रति सच्‍ची श्रद्धा और निष्‍ठा रखूंगी।'

संजय राउत क्‍यों हो रहे ट्रोल?

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने प्रियंका गांधी संसद में शपथ लेते वाली कांग्रेस की पोस्‍ट को शेयर करते हुए उन्‍हें शेरनी बताया। लिखा-शेरनी संसद आ गयी! इसी पोस्‍ट की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स संजय राउत को ट्रोल कर रहे हैं।

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी पर बरसाए फूल

गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा संसद जाने के लिए घर से निकलीं तो कांग्रेसियों ने उन पर फूल बरसाए। उनके साथ उनके सांसद भाई राहुल गांधी और सांसद मां प्रियंका गांधी भी साथ थीं। बहन के संसद पहुंचने पर प्रसन्‍न भाई राहुल गांधी बहन प्रियंका की फोटो खींचते हुए नजर आए।

प्रियंका गांधी सांसद वायनाड चुनाव परिणाम (Priyanka Gandhi MP Wayanad Election Result)

प्रियंका गांधी ने केरल के वायनाड उपचुनाव 2024 में कांग्रेस प्रत्‍याशी के तौर पर कुल 622338 वोट हासिल किए। दूसरे स्‍थान पर रहे माकपा के सत्‍यन मोकेरी को 211407 वोट मिले। प्रियंका गांधी की जीत का अंतर 410931 वोट रहा। भाजपा की नव्‍या हरिदास को 109939 वोट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+