प्रियंका गांधी के बेटे रोहन वाड्रा ने पहली बार डाला वोट, कही ये अहम बात

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आज 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। गांधी परिवार के सदस्‍यों ने भी मतदान किया। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ-साथ उनके बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने भी मतदान किया। रेहान ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। रेहान के अलावा इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेटे पुलकित केजरीवाल ने भी पहली बार मतदान किया है।

 Priyanka Gandhi son Raihan Vadra casting his vote first time

प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने लोधी एस्टेट में बूथ नंबर 14 और 116 पर अपना वोट डाला। पहली बार वोट देने के बाद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने का कि, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अच्छा लगा। हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मुझे लगता है कि हर किसी को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलनी चाहिए और शिक्षा मुफ्त होनी चाहिए।

रेहान ने कहा कि, मैं अपने शहर को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की सोच के साथ वोटिंग कर रहा हूं। दिल्ली में ट्रांसपोर्टेशन एक बड़ी समस्या है। इसका हल होना चाहिए। साथ ही महिला सुरक्षा पर भी काम किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछली बार वह अपने मत का प्रयोग नहीं कर सके थे, क्योंकि उस समय उनकी परीक्षाएं चल रही थीं। इससे पहले राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। मतदान के बाद सोनिया ने लोगों से अपील की कि वे बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

बता दें कि आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परिवार समेत मतदान करने सिविल लाइन इलाके पहुंचे। वोट डालने के बाद सीएम केजरीवाल मीडिया से बात की। उन्होंने विश्वास जताया कि आप पार्टी तीसरी बार जीतकर सत्ता में काबिज होगी। सीएम केजरीवाल ने खास तौर पर महिलाओं से वोट डालने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+