भाजपा की प्रियंका को सलाह, कहा पहले करना चाहिए था पछतावा

पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी जब वोटों को बटोरने में असफल साबित हुईं तो उन्होंने आखिरी दांव खेलते हुए रायबरेली की जनता को 'इमोशनली ब्लैकमेल' किया। पियूष का कहना है कि यदि प्रियंका सही हैं तो उन्हें उसी समय अफसोस और दुख करना चाहिए था जब उनकी मां और अन्य कांग्रेसी लोग उनके पति वाड्रा की गलत तरीके से मदद कर रहे थे।
प्रियंका गांधी को करारा जवाब देते हुए पियूष ने कहा कि कांग्रेस जब इस बात को पूरी तरह से जान गई है कि वो लोक सभा चुनाव 2014 हारने वाली है इसलिए अब वो लोगों को इमोशनली ब्लैकमेल कर रही हैं। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लहर को देखते हुए कांग्रेस ने अपने हथियार पहले से ही डाल दिए हैं। ऐसे में अब पि्रयंका का पछतावा और राहुल का चिड़चिड़ापन सिर्फ एक दिखावा मात्र रह गया है।












Click it and Unblock the Notifications