प्रियंका ने शेयर की पिता राजीव गांधी के साथ ली हुई उनकी अंतिम तस्वीर, लिखी ये बात
नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पिता के साथ ली हुई अंतिम तस्वीर शेयर की। तस्वीर ट्वीट करते हुए उन्हेंने अपने पिता से मिली सीख की भी चर्चा की, जिसे वह जीवन का उपहार मानती हैं। प्रियंका गांधी ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'उन लोगों के प्रति दया का भाव रखो, जो आपके लिए निर्दयी हैं। यह जानने के लिए कि जीवन कितना उचित है, आप चाहे कितना भी अनुचित क्यों न हो, चलते रहना। चाहे कितना भी गहरा आसमान हो या फिर भयावह तूफान हो। ये मेरे पिता के जीवन के उपहार हैं।'

इससे पहले राजीव गांधी के बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, एक सच्चे देशभक्त,उदार और परोपकारी पिता के पुत्र होने पर मुझे गर्व है।प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। अपनी दूरंदेशी से देश के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने जरूरी कदम उठाए। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं स्नेह और कृतज्ञता से उन्हें सादर नमन करता हूं।
Recommended Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।' बता दें, 21 मई 1991 को लोकसभा चुनावों से पूर्व तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के श्रीपेरूम्बुदूर गांव में चल रही देर रात एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी।
दूसरे कांग्रेसी नेताओं ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से उनको याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया गया है। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, राजीव गांधी - वह व्यक्ति जिसने युवा भारत की नब्ज को महसूस किया और हमें उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर किया। वह आदमी जो युवा और बूढ़ों की जरूरतों को समझता था। जिनसे सभी प्यार करते थे राजीव गांधी ने महिलाओं के सशक्तीकरण और अधिक समान समाज की वकालत करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications