टकराव मोदी-योगी के बीच हो सकता है, मैं अपने भाई के लिए जान भी दे सकती हूं: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, 13 फरवरी: पंजाब के मालवा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा "मैं अपने भाई (राहुल गांधी) के लिए अपनी जान भी कुर्बान कर सकती हूं और वह भी मेरे लिए ऐसा कर सकते हैं। संघर्ष या टकराव भाजपा में है, कांग्रेस में नहीं। योगी जी, मोदी जी और अमित शाह के बीच हितों का टकराव हो सकता है।" दरअसल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में कहा था कि भाई-बहन (प्रिंयका-राहुल) के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी। इस ट्ववीट पर प्रियंका ने पलटवार करते हुए कहा, ''मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी और मेरा भाई भी मेरे लिए अपनी जान दे देगा तो विवाद कौन-सा? योगी जी के मन में विवाद है। लगता है कि मोदी जी, अमित शाह जी और योगी जी के बीच में जो विवाद चल रहा है उसकी वजह से कह रहे हैं।''

Recommended Video

    Priyanka Gandhi का CM Yogi पर पलटवार, भाई Rahul Gandhi के लिए जान दे दूंगी | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi said There is conflict in BJP I can sacrifice my life for my brother

    पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना

    इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंजाब के कोटकपुरा में 'नवी सोच नवा पंजाब' रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि हमारी यहां 5 साल से सरकार है। यह सही है कि उस सरकार में कुछ कमियां थीं। कईं रास्ते में भटक गए। उन्होंने कहा कि वह सरकार पंजाब से चलनी बंद हो गई। वह सरकार दिल्ली से चलने लगी थी और दिल्ली में वह कांग्रेस पार्टी से नहीं बल्कि भाजपा सरकार द्वारा चलने लग गई।

    प्रियंका ने AAP को बताया RSS की पार्टी

    प्रियंका गांधी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी आरएसएस से ही निकली है। प्रियंका गांधी ने 'आप' पर हमला बोलते हुए कहा, 'आम आदमी पार्टी आरएसएस से निकली पार्टी है। आप ने दिल्ली में शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों के नाम पर कुछ भी नहीं किया है।' उन्होंने कहा, 'राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के बारे में सच्चाई जानना महत्वपूर्ण है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+