राहुल गांधी के नामांकन के बाद प्रियंका गांधी बोली- अमेठी मेरे पिता की कर्मभूमि थी, हमारे लिए पवित्र भूमि है
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेठी से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के आलावा प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रिहान व बेटी मियारा भी रोड शो में शामिल हुए। नामांकन के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि कुछ रिश्ते दिल के होते हैं। आज भाई के नामांकन के लिए पूरा परिवार मौजूद था। मेरे पिता की यह कर्मभूमि थी, हमारे लिए पवित्र भूमि है।

राहुल के सामने बीजेपी से स्मृति ईरानी
बता दें कि उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। राहुल गांधी इस सीट से तीन बार से सांसद हैं। पिछले बार के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी से उनकी टक्कर हुई थी। हार के बाद एक बार फिर केंन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। जबकि सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन से भी यहां पर राहुल गांधी को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- अमेठी सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
16 बार गांधी-नेहरू परिवार का वारिश ही इस पर काबिज रहा है
इस सीट के बारे में आपको बता दें कि यह वही सीट है जहां पर हुए कुल 19 लोकसभा चुनावों (16 चुनाव तथा तीन उपचुनाव) में 16 बार गांधी-नेहरू परिवार का वारिश ही इस पर काबिज रहा है। एक बार फिर इस सीट से गांधी परिवार से राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि ये भी बता दें कि राहुल गांधी इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें एक अमेठी है और दूसरी केरल की वायनाड सीट से नामांकन किया है।

पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के बाद 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 20 राज्यों की कुल 91 सीटों पर वोट पड़ेंगे। चुनाव के नियमों के अनुसार वोटिंग से 48 घंटे पहले इन सीटों पर चुनाव प्रचार थम चुका है। पहले चरण में यूपी की कुल 8 सीटें हैं जहां पर गुरुवार को वोटिंग होगी। इसमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर की सीटों के लिए मतदान होगा। इन सीटों में कुछ सीटें खास हैं क्योंकि यहां से बीजेपी और कांग्रेस दिग्गज नेता चुनाव मैदान में हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications