Priyanka Gandh'मां फर्क नहीं पड़ता, दुनिया क्या कहती है...', सोनिया गांधी के लिए प्रियंका ने लिखी इमोशनल पोस्ट
Priyanka Gandhi, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी की कमान संभाल ली। 24 साल बाद कांग्रेस को गैर गांधी अध्यक्ष मिला है। खड़गे को पद की ज़िम्मेदारियां सौंपते हुए सोनिया ने कहा, समैंने पूरी क्षमता के साथ अपना कर्तव्य निभाया। आज, मैं इस ज़िम्मेदारी से मुक्त हो जाऊंगी। लग रहा है, मेरे कंधे से एक भार उतर गया है। बहुत हल्का महसूस कर रही हूं। अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी के लिए प्रियंका ने एक इमोशनल नोट लिखा है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां के लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका ने अपनी मां की तस्वीरे शेयर करती हुए लिखा कि, आप पर गर्व है मां। कोई फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया क्या कहती या क्या सोचती है? मुझे पता है... तुमने यह सब प्यार के लिए किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें 75 वर्षीय सोनिया गांधी अपने हाथ में पति राजीव गांधी की फोटो लेकर खड़ी हैं।
दरअसल यह तस्वीर 24 वर्षों में पहले गैर-गांधी पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को भेंट की थी। तस्वीर में सोनिया गांधी राजीव गांधी की तस्वीर को हाथ में उपर उठाए मुस्काराती हुई नजर आ रही हैं। सोनिया गांधी पार्टी की सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली अध्यक्ष हैं। उन्होंने 1998-2017 तक और फिर 2019-22 तक अंतरिम प्रमुख के रूप में पार्टी का नेतृत्व किया।
सोनिया गांधी ने पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को शुभकमानाएं देते कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिल जुलकर आगे बढ़ना है। कांग्रेस ने कभी संकट के सामने हार नहीं मानी और आगे भी नहीं मानेगी। उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि खड़गे जी से पूरी पार्टी को प्रेरणा मिलेगी, एक संदेश मिलेगा और इनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी।
सोनिया गांधी ने आगे कहा कि मैं बहुत खुश हूं। सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि आपने (नेता) अपने-अपने विवेक से जिन्हें अध्यक्ष चुना है, वह एक अनुभवी नेता हैं, धरती से जुड़े हुए नेता हैं, अपनी मेहनत व समर्पण से एक साधारण कार्यकर्ता से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications