प्रियंका गांधी ने शादी की 23वीं सालगिरह पर लिखा भावुक संदेश, शेयर की पति रॉबर्ट और भाई राहुल की अनदेखी तस्वीरें

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की शादी को आज 23 साल हो गए हैं। प्रियंका और रॉबर्ट ने 18 फरवरी 1997 को शादी की थी। अपनी शादी के 23 साल पूरे होने पर प्रियंका ने मंगलवार को ट्विटर पर इमोशनल पोस्ट शेयर की है। साथ ही उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों का एक एलबम भी शेयर किया है। जिसमें परिवार से सदस्य दिख रहे हैं।

शेयर की पति, बच्चों की तस्वीरें

शेयर की पति, बच्चों की तस्वीरें

प्रियंका गांधी ने अपनी शादी से अब तक की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल, पति रॉबर्ट और दोनों बच्चों की तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- बहुत सारे खूबसूरत पल जिनमें, प्यार, हंसना, रोना, मस्ती, दोस्ती और भगवान के दिए दो तोहफे शामिल हैं... 6+23 साल... आज 29 साल हो गए और यह साथ हमेशा रहेगा।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने 23rd Wedding Anniversary पर Photos Share की, लिखा emotional Post | वनइंडिया हिंदी

    पढ़ाई के दौरान मिले थे दोनों

    प्रियंका ने रॉबर्ट वाड्रा के साथ शादी से पहले दोस्ती और डेटिंग के 6 सालों को भी याद किया है। उन्होंने लिखा 6+23 साल... प्रियंक और रॉबर्ट जब पढ़ाई कर रहे थे, तभी दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। जो बाद में प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का फैसला किया। दोनों ने साल 1997 में 18 फरवरी को शादी की थी। रॉबर्ट वाड्रा पेशे से बिजनेसमैन हैं।

    प्रियंका ने कुछ समय पहले बताया था कि वो सिर्फ 13 साल की थीं, जब रॉबर्ट से मिली थीं। दोनों में बातचीत होने लगी और फिर कुछ साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। जिसके बाद परिवारों को मनाया गया और शादी हुई।

     लगातार यूपी के दौरे कर रही हैं प्रियंका

    लगातार यूपी के दौरे कर रही हैं प्रियंका

    48 साल की प्रियंका गांधी शादी कांग्रेस के लिए लगातार प्रचार करती रही हैं। हालांकि सक्रिय राजनीति में वो पिछले साल आम चुनाव से पहले आईं। कांग्रेस में उनकी एंट्री उत्‍तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव के तौर पर हुई। प्रियंका उत्तर प्रदेश में इस समय लगातार दौरे कर रही हैं और प्रदेश में कांग्रेस का चेहरा बनी हुई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+