Karnataka Assembly Election Counting के बीच जाखू हनुमानजी मंदिर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
karnataka election result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मतों की गिनती जा रही है। काउंटिंग के बीच हिमाचल के ऐतिहासिक जाखू हनुमान मंदिर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीरें सामने आई हैं।

Priyanka Gandhi at Jakhu Hanuman Temple Shimla: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में एक तरह बजरंग बली और हनुमान चालिसा पाठ छाया रहा वहीं, चुनाव परिणाम वाले दिन 13 मई को कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी हनुमानजी की शरण में ही पहुंच गईं। कर्नाटक चुनाव पिरणाम के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस सरकार भी बनती आ रही है।
Recommended Video

Karnataka Assembly Election Counting के बीच प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के शिमला में ऐतिहासिक जाखू हनुमान मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से प्रियंका गांधी द्वारा जाखू हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करती की तस्वीरें व वीडियो शेयर किए हैं। इधर, कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 जीत के लिए कांग्रेस समर्थकों ने पार्टी मुख्यालय के बाहर हवन भी किया।
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में 10 मई को 224 सीटों के लिए वोट डाले गए थे। 13 मई को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती की जा रही है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस 108, भाजपा 84 और जेडीएस 27 सीटों पर आगे चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications