राहुल की जगह खुद को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों पर प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें आई जिसमें कहा गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, इन खबरों का प्रियंका गांधी के पीए की ओर से खंडन किया गया है।

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों का खंडन किया गया है। प्रियंका गांधी के कार्यालय की ओर से उन सभी खबरों का खंडन किया गया है जिसमें प्रियंका गांधी को कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की बातें कही जा रही हैं।

कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों को प्रियंका गांधी कार्यालय ने किया खारिज

प्रियंका गांधी के पीए ने अटकलों को बताया मनगढ़ंत

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें आई जिसमें कहा गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, इन खबरों का प्रियंका गांधी के पर्सनल असिस्टेंट (पीए) ने खंडन कर दिया है। उन्होंने इसे मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की गई है।

प्रियंका गांधी के पर्सनल असिस्टेंट पी. सहाय ने बताया कि इस तरह की खबरें पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं, अभी तक इस संबंध में ऐसी कोई चर्चा नहीं की गई है। बता दें कि 8 अगस्त को कांग्रेस कार्यसमिति की हुई बैठक के बाद प्रियंका गांधी को लेकर मीडिया में इस तरह की खबरें आने लगीं। इन रिपोर्ट्स में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ही पार्टी नेतृत्व में बदलाव का मुद्दा उठाया। इन खबरों में ये भी कहा गया कि बैठक में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं, सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर प्रियंका गांधी का नाम सुझाया। फिलहाल इस मुद्दे पर अब प्रियंका गांधी कार्यालय की ओर से खंडन आ चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+