मीरजापुर के गेस्ट हाउस में धरने पर बैठीं प्रियंका, कांग्रेस ने बिजली काटने का लगाया आरोप

मीरजापुर। गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र जाने के लिए अड़ गई हैं। भूमि विवाद में मारे गए लोगों के परिवार से शुक्रवार को मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें मिरजापुर के चुनार गेस्ट हाउस में रखा गया है। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, प्रशासन ने चुनार गेस्ट हाउस की बिजली काट दी है। प्रियंका को सोनभद्र जाने से रोकने जाने का मुद्दा अब गर्मा गया है। इसे लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता देश भर में बीजेपी कार्यलय के बाहर धरना देंगे।

कांग्रेस ने बिजली काटने का लगाया आरोप

कांग्रेस ने बिजली काटने का लगाया आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम 8 बजे करीब चुनार गेस्ट हाउस की बिजली चली जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जान-बूझकर बिजली कटौती का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे प्रियंका गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करना चाहते हैं ताकि हम जगह छोड़ दें। लेकिन हम यहां रात मोमबत्तियों के साथ बिताएंगे और अपना विरोध जारी रखेंगे। प्रियंका समेत सभी लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं। वहीं, मीरजापुर प्रशासन का कहना है कि चुनार गेस्टहाउस में बिजली आपूर्ति है। अचानक खराबी आने से उसको ठीक करवाया जा रहा है।

सोनभद्र जाने की जिद पर अड़ी प्रियंका

सोनभद्र जाने की जिद पर अड़ी प्रियंका ने कहा कि, वह अगर जाएंगी तो सोनभद्र जाएंगी, नहीं तो रात भर चुनार किले में ही रहेंगी। इसलिए शुक्रवार रात को वह गेस्ट हाउस में ही रुकेंगी। गेस्ट हाउस से ही मीडिया से बात करते हुए प्रिंयका ने कहा कि, 'मुझे यहां गिरफ्तार करके लाया गया है। वहां सोनभद्र में जो लोग अपना अधिकार मांग रहे थे, उनकी हत्या कर दी गई। गांव वालों की जमीन पर कब्जा करने आए थे, जिन जमीन को उन्होंने बरसों से सहेजा था, वहां कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर कब्जा करने आ गए। जब गांववालों ने रोकने की कोशिश की तो 11 लोगों की हत्या कर दी गईं। उसमें तीन महिलाएं भी हैं।

 देश भर में BJP दफ्तरों पर धरना देगी कांग्रेस

देश भर में BJP दफ्तरों पर धरना देगी कांग्रेस

प्रियंका को हिरासत में लेने की सूचना पर पूर्वांचल के बाद प्रदेश भर में कांग्रेस के नेता सड़कों पर उतर आए। सुल्तानपुर में तो सड़क पर उतरे कांग्रसियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया। वहीं लखनऊ में महात्मा गांधी पार्क जीपीओ में कांग्रेस के नेताओं के साथ विधायकों ने धरना दिया। उधर कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेगुगोपाल ने पत्र जारी करके कहा कि प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोके जाने और हिरासत में लिए जाने के विरोध में देश भर के सभी राज्यों में प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस के किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि प्रियंका गांधी को रोके जाने के विरोध में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता देश भर के बीजेपी मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+