'मोदी सरकार का उद्देश्य किसी भी तरह से सत्ता में बने रहना है', वायनाड की चुनावी रैली में बोलीं प्रियंका गांधी

Wayanad Lok Sabha By-Election: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों के कल्याण की जगह अपने बड़े व्यवसायी मित्रों के हितों को साधना है। प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर सत्ता में बने रहने के लिए विभाजनकारी रणनीति अपनाने, समाज में नफरत फैलाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार केवल अपने बड़े व्यवसायी मित्रों के लिए काम करती है। उनका उद्देश्य आपको बेहतर जीवन देना नहीं है। न ही नई नौकरियां पैदा करना, और न ही स्वास्थ्य या शिक्षा में सुधार करना। असल में उनका केवल एक मकसद है। किसी भी तरह सत्ता पर कब्जा जमाए रखना और वे इसके लिए आपको आपस में बांट रहे हैं। नफरत फैला रहे हैं और आपके अधिकारों को छीन रहे हैं।

सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की प्रशंसा की

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाषण में वायनाड के सांप्रदायिक सौहार्द और एकता के लंबे इतिहास की प्रशंसा करते हुए स्थानीय लोगों के साहस और जुझारूपन का भी उल्लेख किया। उन्होंने पजहस्सी राजा, थलक्कल चंथु और एडाचेना कुंकन जैसे ऐतिहासिक वीरों का उदाहरण देते हुए वायनाड की जनता की धर्मनिरपेक्षता और समानता की भावना की तारीफ की। अपने भाई राहुल गांधी के प्रति स्थानीय लोगों के समर्थन के लिए भी प्रियंका ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब मेरे भाई राहुल गांधी भाजपा के हर रोज के हमलों का सामना कर रहे थे। तब आप सभी ने पहचाना कि वे सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं। आपने उनका समर्थन किया और उन्हें लड़ाई में आगे बढ़ने का साहस दिया।

priyanka gandhi

वायनाड कांग्रेस का मजबूत गढ़

वायनाड कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है। आगामी उपचुनावों के लिए तैयार है। जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की ओर से चुनाव लड़ रही हैं। राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश से रायबरेली सीट पर चुने जाने के बाद उन्होंने वायनाड की सीट खाली कर दी थी और अब प्रियंका गांधी इस सीट को जीतने के लिए प्रयासरत हैं। वायनाड उपचुनाव का यह मुकाबला आगामी 13 नवंबर को होगा। जो देशभर में 15 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों और झारखंड के विधानसभा चुनाव के पहले चरण का हिस्सा है।

भाजपा और वामपंथी दल से मुकाबला

प्रियंका गांधी वाड्रा का सीधा मुकाबला भाजपा की नव्या हरिदास और वामपंथी दल के सत्यन मोकेरी से है। इस कारण वायनाड का उपचुनाव महत्वपूर्ण हो गया है और इसके परिणाम से क्षेत्र की राजनीतिक तस्वीर में बदलाव की संभावना है।

प्रियंका गांधी का यह संबोधन न केवल केंद्र सरकार की आलोचना के तौर पर देखा जा रहा है। बल्कि यह स्थानीय जनता के प्रति आभार प्रकट करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के संकल्प के रूप में भी सामने आया है। जैसे-जैसे उपचुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है। वायनाड की जनता इस जोशीले चुनावी माहौल में अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+