रेप वाला बयान देने वाले कांग्रेस MLA को प्रियंका की कड़ी फटकार, पार्टी ने मांगी माफी
नई दिल्ली, 17 दिसंबर: कर्नाटक विधानसभा में गुरुवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस एमएलए रमेश कुमार द्वारा रेप पर दिए गए विवादित बयान से सियासी भूचाल आ गया है। बवाल बढ़ने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने अपने नेता के बयान को अक्षम्य करार दिया। वहीं कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने रमेश कुमार के बयान पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।

प्रियंका गांधी ने रमेश कुमार को फटकार लगाते हुए ट्वीट किया कि, मैं के आर रमेश कुमार द्वारा दिए गए बयान की पूरी तरह निंदा करती हूं। यह समझ से परे है कि कोई कैसे इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर सकता है। इसका बचाव नहीं किया जा सकता है। बलात्कार एक जघन्य अपराध है। बात खत्म। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधायक के एक बयान ने यूपी में कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी, क्योंकि सिर्फ इस बयान से महिला सशक्तिकरण के प्रियंका गांधी की चुनावी रणनीति को तगड़ा झटका लगने का डर है।
यूपी चुनाव में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के जरिए महिलाओं को साधने में जुटी प्रियंका गांधी सबसे अधिक निशाने पर हैं। प्रियंका गांधी की इतनी देर बाद आई निंदा के बाद सवाल उठ रहा है कि उन्होंने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा तो नहीं दिया। केआर रमेश कुमार के विवादित बयान के एक दिन बाद कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को पार्टी विधायक द्वारा की गई टिप्पणी पर महिलाओं से माफी मांगी है।
शिवकुमार ने ट्वीट कर कहा कि, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में, मुझे बहुत दुख हुआ है कि इस तरह के शब्द कांग्रेस विधायक द्वारा कहे गए थे। कर्नाटक की सभी महिलाओं के लिए, मुझे खेद है और मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि इस तरह के शब्द कभी न दोहराए जाएं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने कहा था कि जब रेप होना है तो लेटकर आनंद लें। इस पर विवाद खड़ा होने के बाद उन्होंने माफी मांग ली।
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के पास बृहस्पतिवार को वक्त की कमी थी और उन्हें शाम छह बजे तक चर्चा को पूरा कराना था जबकि विधायक समय बढ़ाने का आग्रह कर रहे थे। कागेरी ने हंसते हुए कहा, मैं उस स्थिति में हूं जहां मुझे मजा लेना है और हां, हां करना है। ठीक है। मुझे तो यही महसूस होता है। मुझे स्थिति को नियंत्रित करना छोड़ देना चाहिए और कार्यवाही व्यवस्थित तरीके से चलानी चाहिए। मुझे सबसे कहना चाहिए कि आप अपनी बात जारी रखें। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत केवल इतनी है कि सदन का कामकाज नहीं हो रहा है।
पूर्व मंत्री रमेश कुमार ने इस पर हस्तक्षेप करते हुए कहा, देखिए, एक कहावत है- जब बलात्कार होना अपरिहार्य है तो इसका आंनद लीजिए। आप एकदम इसी हालत में हैं।
-
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications