डेंगू से पीड़ित थीं प्रियंका गांधी, सुधार के बाद अब मिली अस्पताल से छुट्टी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। प्रियंका की तबियत में सुधार के बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल से आज छुट्टी दे दी गई। डेंगू की शिकायत के बाद उन्हें 23 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया था।

 Priyanka Gandhi discharged from Sir Ganga Ram Hospital after recovering from Dengue

सर गंगाराम अस्‍पताल के चेयरमैन डीएस राणा ने प्रियंका गांधी के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि प्रियंका को लगातार बुखार था। जांच से पता चला कि वह डेंगू से पीड़ित हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चला। अब उनकी तबियत में सुधार है और उन्हें घर में आराम करने की सलाह दी गई है। डॉ राणा ने बताया कि प्रियंका को तनाव और शारिरिक श्रम न करने की सलाह दी गई है। आपको बता दें कि इस साल अब तक दिल्‍ली में डेंगू के 657 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 325 मरीज दिल्‍ली केऔर 332 अन्‍य राज्‍यों के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+