राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हुआ लॉक तो प्रियंका ने अपनी डीपी पर लगाई भाई की तस्वीर, श्रीनिवास ने नाम ही बदला
राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक तो प्रियंका ने अपनी डीपी पर लगाई भाई की तस्वीर, श्रीनिवास ने नाम ही बदला
नई दिल्ली, 12 अगस्त: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट को बीते हफ्ते कंपनी ने लॉक कर दिया था। जिसको लेकर कांग्रेस नेता कड़ा एतराज जता रहे हैं। अपना विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अंकाउंट की डीपी परर भाई राहुल का फोटो लदा गिया है। उनके अलावा भी कई नेताओं ने डीपी पर राहुल की तस्वीर लगा दी है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास ने अपने अकाउंट का नाम ही राहुल गांधी कर दिया है।

Recommended Video
ट्विटर ने कुछ दिन पहले दिल्ली में कथित रेप और हत्या की पीड़िता 9 साल की बच्ची के माता-पिता का चेहरा राहुल के ट्वीट में उजागर होने के बाद नियमों का उल्लंघन का हवाला देते हुए राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक किया गया था। वहीं गुरुवार को कांग्रेस और उसके कई सीनियर नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक किए गए है। जिस पर विरोध जताने के लिए कांग्रेस नेता और समर्थक 'मैं भी राहुल' हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं। प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने प्रोफाइल पिक्चर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की तस्वीर लगाई है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर राहुल गांधी कर दिया है।

राहुल ने कहा- ये गुनाह नहीं
राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि उन्होंने सिर्फ पीड़ित की आवाज उठाई है। अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा, अगर किसी के प्रति सहानुभूति दिखाना क्राइम है, तो मैं मानता हूं कि मैं अपराधी हूं। देश में अगर रेप-मर्डर पीड़ित के लिए न्याय मांगना गलत है तो मैंने गलत किया है। वे (सरकार) हमें एक प्लेटफॉर्म पर लॉक कर सकते हैं लेकिन वे लोगों के लिए उठने वाली हमारी आवाज को बंद नहीं कर सकते हैं। वो 130 करोड़ भारतीयों को डराकर चुप नहीं कर सकते हैं।
वहीं कांग्रेस ने कहा कि जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या खाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध हम सौ बार करेंगे। सत्यमेव जयते।












Click it and Unblock the Notifications