शादी के 25 साल पूरे होने पर प्रियंका गांधी ने शेयर किया Video,रॉबर्ट वाड्रा के नाम लिखा प्यारा मैसेज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी के बीच आज प्रियंका गांधी ने एक पोस्ट शेयर की जो इस वक्त सुर्खियों में आ गई है। दरअसल आज प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की सालगिरह है।

नई दिल्ली, 19 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी के बीच आज प्रियंका गांधी ने एक पोस्ट शेयर की जो इस वक्त सुर्खियों में आ गई है। दरअसल आज प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की सालगिरह है।

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी ने शेयर की पोस्ट

शादी को 25 साल पूरा होने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पोस्ट शेयर करते हुए एक वीडियो और पोस्ट शेयर की है। इस वीडियो में रॉबर्ट वाड्रा कुत्तों के बच्चों के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं। वहीं तस्वीर में रॉबर्ड वाड्रा प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। अब तक प्रियंका गांधी की इस पोस्ट पर 47 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं।

रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका के लिए लिखा मैसेज
वहीं प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी बहुत सारी तस्वीरों को एक पोस्ट में शेयर करते हुए लिखा-हैप्पी सिल्वर एनिवर्सरी पी..हमारे साथ के 25 साल, जिन्होंने हमें एक बनाया। एक दूसरे के बारे में हमारी समझ इससे ज्यादा साफ, मददगार, देखभाल करने वाली और प्यार, सम्मान और ताकत से भरी नहीं हो सकती थी।

रॉबर्ट वाड्रा ने भावुक होते हुए आगे लिखा- हम हर दिन एक साथ सीखते हैं और हम दोनों खुश रहने की कोशिश करते है, चाहे कुछ भी हो। अच्छे और बुरे वक्त ने हमारे जीवन को और अधिक रोचक बना दिया है। मैं आपकी खुशी, स्वस्थ और आने वाले साल प्यार भरे हो इसकी कामना करता हूं।

प्रियंका गांधी केंद्र पर हमेशा साधती रहती हैं निशाना
हाल ही में प्रियंका गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन उद्योगपतियों को सरकारी संपत्तियां बेची जा रही हैं, वे रोजगार पैदा नहीं कर रही हैं। यह सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हैं, जो अधिकांश रोजगार सृजित करते हैं। यह सरकार सभी सार्वजनिक उपक्रमों को अपने उद्योगपति मित्रों को बेच रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी सरकार में 12 लाख पद खाली पड़े थे। किसान कहते रहे कि तीन कृषि कानून उनके हित में नहीं हैं, लेकिन बीजेपी जोर देती रही। तीन कृषि कानून कुछ उद्योगपतियों को किसानों की गाढ़ी कमाई देने की साजिश का हिस्सा थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+