Video:शादी के बाद एयरपोर्ट पर नाचने लगीं प्रियंका, निक नहीं रोक पाए हंसी, Video हुआ वायरल
नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनस की शादी 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर से उम्मेद भवन में खत्म हो गई। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन परंपरा से शादी की। शादी में देशी-विदेशी मेहमान शरीक हुए। शादी के बाद 3 दिसंबर को निक और प्रियंका के साथ सारे मेहमान जोधपुर से लौट गए। प्रियंका और निक की शादी की की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शादी के बाद जोधपुर से दिल्ली रवाना हो रही प्रियंका एयरपोर्ट पर नाचती नजर आ रही है। निक के साथ शादी की खुशी प्रियंका के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक को एक साथ अपने कैमरे में कैप्चर करने के लिए बैठे मीडिया कैमरामैन ने प्रियंका को देखते ही भांगड़े का एक स्टेप किया, जिसके बाद प्रियंका ने भी उनका साथ दिया और नाचने लगी। वहीं प्रियंका को नाचते देख निक के चेहरे पर भी हंसी आ गई।
प्रियंका और निक शादी के बाद काफी उत्साहित है। दिल्ली रिसेप्शन के दौरान जब प्रियंका से पूछा गया कि निक के साथ शादी की खुशी को वो 1 से 10 में कितना अंक देगी तो उन्होंने कहा कि मैं अपनी खुशी को 12 अंक दूंगी। वहीं निक ने इंडियन वेडिंग को लेकर कहा कि मैं भारतीय परंपरा से शादी को लेकर काफी उत्साहित था और शादी की हर रस्म को दिल से निभाया। प्रियंका भले ही उम्र में निक से बड़ी हो, लेकिन शादी के बाद निक की मैच्योरिटी काफी दिख रही है।
View this post on InstagramA post shared by NP globaldomination (@np_globaldomination) on












Click it and Unblock the Notifications