जब उस रात निक ने नहीं किया Kiss, तो क्या था प्रियंका का रिएक्शन?

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

Recommended Video

    Priyanka Chopra & Nick Jonas Wedding: Priyanka ने बताया पहली रात जब वो थी Nick के साथ | FilmiBeat

    नई दिल्ली। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर और अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ रीयल लाइफ में अपनी नई पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। मेहमानों का जमघट जोधपुर में लगने लगा है और बॉलीवुड-हॉलीवुड की इस हाई प्रोफाइल शादी के लिए उमेद पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। प्रिंयका और निक की शादी के चर्चे काफी दिनों से मीडिया की सुर्खियों में हैं, लेकिन अभी भी बेहद कम लोग हैं जो दोनों की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं। इस प्रेम कहानी का एक पार्ट ये भी है कि पहली डेट पर निक जोनस ने प्रियंका को किस नहीं किया था, जिसे लेकर प्रियंका चोपड़ा आज भी गु्स्सा हैं। प्रियंका ने इस बात का खुलासा हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में किया था।

    लव स्टोरी के वो खुलासे, जो प्रियंका ने किए

    लव स्टोरी के वो खुलासे, जो प्रियंका ने किए

    वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कई खुलासे किए। प्रियंका ने बताया कि कैसे निक से उनकी पहली मुलाकात हुई, दोनों में से किसने पहले मैसेज किया, दोनों जब पहली बार डेट पर गए तो उन्होंने किस नहीं किया और कैसे दोनों ने शादी कर एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया। प्रियंका ने बताया कि दोनों के बीच पहली डेट से काफी पहले ही मैसेज के जरिए बातचीत शुरू हो गई थी। निक वो पहले शख्स थे, जिन्होंने प्रियंका की खूबसूरती की तारीफ करते हुए उन्हें मैसेज भेजा।

    जब निक ने भेजा प्रियंका को पहला मैसेज

    जब निक ने भेजा प्रियंका को पहला मैसेज

    प्रियंका ने बताया कि निक ने सितंबर 2016 में ट्विटर पर उन्हें एक डायरेक्ट मैसेज भेजा। मैसेज में लिखा था, 'मैं हमारे कुछ कॉमन दोस्तों से सुन रहा हूं कि हमें मिलना चाहिए'। इसके बाद प्रियंका ने निक को आगाह करते हुए कि कहा कि उनकी टीम ये मैसेज पढ़ सकती है और वो ट्विटर के बजाए उनके सेल फोन पर मैसेज करें। प्रियंका ने बताया कि उसी साल दोनों की मुलाकात वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में हुई। पार्टी में निक सबके सामने अपने घुटने पर बैठ गए। निक ने अपनी ड्रिंक नीचे रखी और घुटने पर बैठकर सभी को सुनाते हुए कहा, 'हां, तुम वही हो। तुम अभी तक मेरी लाइफ में कहां थी।'

    निक ने बताई Kiss ना करने की वजह

    निक ने बताई Kiss ना करने की वजह

    प्रियंका ने बताया, 'इसके बाद मैंने निक को एक शाम अपने घर बुलाया, घर पर उस वक्त मेरी मां भी थीं, जो टीवी देख रहीं थी। हम दोनों ने कई घंटे साथ वक्त गुजारा, जाते वक्त निक ने मेरे कंधे पर अपना हाथ भी रखा। लेकिन...हम दोनों के बीच कोई किस नहीं हुआ। हां उस रात कुछ नहीं हुआ। और मैं आज भी उस बात से अपसेट हूं।' वहीं, इंटरव्यू में इसपर जवाब देते हुए निक ने कहा, 'तुम्हारी मां घर पर थी, मुझे लगता है कि वो एक सम्मानजनक पहली मुलाकात थी।' प्रियंका ने निक की इस बात पर मजाकिया अंदाज में कहा, 'अगर आप मुझसे पूछेंगे तो वाकई वो बहुत ज्यादा सम्मानजनक मुलाकात थी।'

    और तब 45 सेकंड तक खामोश रहीं प्रियंका

    और तब 45 सेकंड तक खामोश रहीं प्रियंका

    इसके बाद तीसरी डेट पर, निक जानते थे कि वो प्रियंका से शादी करेंगे और ये बात बताने के लिए उन्होंने अपनी मां को बुलाया। निक ने ग्रीस में एक अंगूठी के साथ प्रियंका को प्रपोज किया। इस अंगूठी को निक ने एक हफ्ते पहले ही खरीदकर रख लिया था। निक एक बार फिर अपने घुटने पर बैठे और कहा, 'क्या तुम मुझे इस दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान बनाओगी और मुझसे शादी करोगी? प्रियंका करीब 45 सेकंड तक खामोश रहीं। जब प्रियंका ने कुछ नहीं कहा तो मैंने कहा कि मैं अब तुम्हारी उंगली में इस अंगूठी को पहना रहा हूं, अगर तुम्हें इसपर कोई ऐतराज नहीं है।' इसके बाद दोनों ने इसी साल अगस्त में मुंबई में 'रोका' के दौरान आधिकारिक तौर पर अपनी रिलेशनशिप का ऐलान कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+