Miss World का खिताब जीतने से पहले जल गई थीं प्रियंका चोपड़ा, जुगाड़ लगाकर छिपाया था दाग
नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चा में हैं। अपनी किताब में उन्होंने भूले-बिसरे कई पलों को याद किया है। हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक शो में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान हुए एक हादसे का जिक्र किया। प्रियंका ने बताया कि किस तरह उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के ठीक पहले हेयर कर्लर का इस्तेमाल करते हुए अपने माथे को जला लिया था।

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले हुआ था हादसा
दरअसल, अमेरिकी कॉमेडी एक्टर जिम्मी फैलॉन के साथ टुनाइट शो में पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को लेकर बात की साथ ही पुराने दिनों की कई यादों को भी जाता किया। साल 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता तो पूरी दुनिया की नजरें उन पर टिकी हुई थीं। इस कार्यक्रम के दौरान हुए एक हादसे को याद करते हुए उन्होंने एक एक्सीडेंट का जिक्र किया।

बालों को कलर करने के दौरान हुआ हादसा
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब वह मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट के तौर पर तैयार हो रही थीं तो उन्होंने खुद को एक कर्लिंग आयरन से जला लिया था, ऐसा किसी के अचानक धक्का देने की वजह से हुआ था। कर्लिंग आयरन काफी गर्म था जिस वजह से उनके माथे पर जलने का निशान पड़ गया। इस निशान को उन्होंने अपने बालों से ढंका था। प्रियंका बताती हैं, 'मेरे चेहरे पर आगे की तरफ बालों का एक गुच्छा था, उस समय मैंने इसे बड़े ही कूल अंदाज में पेश किया।'

माथे पर था जलने का निशान
प्रियंका ने कहा, ऐसा नहीं था कि मैंने कोई हेयरस्टाइल किया था, बल्कि मुझे ऐसा मजबूरी में करना पड़ा था। मैं अपने बालों को कलर करने की कोशिश कर रही थी, उस समय बैकस्टेज पर करीब 90 लड़कियां थीं। सभी इधर-उधर घूम रहीं थीं, अपना हेयर और मेकअप करा रही थीं। इसी बीच किसी ने मुझे धक्का दिया। मैं आयरन से जल गई और माथे पर निशान पड़ गया। निशान काफी बड़ा था, मुझे उसे छिपाना था जिसके लिए मैंने अपने बालों का इस्तेमाल किया।

ड्रेस को गिरने से बचाया
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, 'मैं आज भी अपनी पूरानी फोटो देखती हूं तो मुझे यकीन नहीं होता, वो बालों का छल्ला मैंने जान बूझकर बनाया था।' इससे पहले एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट के दौरान ही उनकी ड्रेस खराब हो गई थी, जिसको गिरने से बचाने के लिए उन्होंने हाथों से उसे पकड़ा हुआ था। ड्रेस को गिरने से रोकने के लिए उन्होंने दोनों हाथों को जोड़कर 'नमस्ते' की अवस्था में पकड़ा हुआ था।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की किराएदार हैं जैक्लीन फर्नांडीज, जानें कितना देती हैं किराया












Click it and Unblock the Notifications