प्रियंका चोपड़ा की बहन एक्‍ट्रेस मीरा ने होटल में ऑर्डर किया था खाना, निकले कीड़े, देखिए VIDEO

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देख हर कोई हैरान और परेशान है। दरअसल, मीरा, अहमदाबाद के एक होटल में रुकी थीं। इस दौरान जब उन्होंने खाना ऑर्डर किया तो उसमें कीड़े निकले, मीरा ने होटल के इस खाने का वीडियो बना लिया। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खाने में कीड़ा चल रहा है। मीरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, अहमदाबाद के एक होटल में रुकी और मेरे खाने में कीड़े निकले। आप इन होटलों को इतने पैसे देते हैं और ये आपको कीड़े खिलाते हैं। ये बहुत शॉकिंग है। अब हेल्थ सेफ्टी नियम कहां गए।

क्‍या कहा मीरा ने वीडियो ने

क्‍या कहा मीरा ने वीडियो ने

फिल्म सेक्शन 375 की एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा इस वीडियो बैकग्राउंड में बोल रही है,"मैं अहमदाबाद के एक होटल में हूं, मैंने रूम सर्विस से ये खाना मंगाया है। लेकिन देखिए इसमें क्या दिख रहा है। ये कीड़े हैं। जो मैंने पहली बार अपने खाने में देखे मैं यहां रुकने के बहुत ज्यादा पैसे दे रही हूं। यहां हर चीज के लिए बहुत ज्यादा कीमत है। मैं पिछले एक हफ्ते से हूं और जबसे यहां आई हूं, तबसे बीमार हूं और मुझे अब समझ में आ रहा है कि मैं यहां आकर क्यों बीमार हो गई। इसे हम लोग इग्नोर नहीं कर सकते।"

जानिए मीरा चोपड़ा के बारे में

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने साउथ की फिल्मों से एक्टिंग में अपना डेब्यू किया था। मीरा ने शरमन जोशी के साथ साल 2016 में फिल्म '1920 लंदन (1920 London)' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अब मीरा जल्द ही एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना की फिल्म 'सेक्शन 375 में नजर आएंगी। ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

हाल ही में राहुल बोस में किया था कुछ ऐसा

हाल ही में राहुल बोस में किया था कुछ ऐसा

बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस को एक होटल ने 2 केलों के लिए 442 रुपये चार्ज किए थे। राहुल ने इसका जिक्र अपने ट्विटर हैंडल के जरिए किया था। हालांकि बाद में एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ द्वारा सीजीएसटी की धारा 11 के उल्लंघन के लिए होटल को जिम्मेदार ठहराया गया और उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+