प्रियंका के किस से निक जोनस के कान के पास बना लिपस्टिक का निशान, वायरल हुई ये खास तस्वीर

मुंबई, 27 मई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सिंगर निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में रह रही हैं। फिल्मों में भी वो ज्यादा सक्रिय नहीं हैं लेकिन वो चर्चा में लगातार बनी रहती हैं। खासतौर से निक के साथ अपने रिश्ते को लेकर प्रियंका अक्सर चर्चा में आती हैं। एक बार फिर वो चर्चा में हैं, इस बार इसकी एक वजह निक की एक तस्वीर है। ये तस्वीर प्रियंका ने शेयर की है। जिसमें निक के कान के पास लिपस्टिक का निशान दिख रहा है।

पति को याद कर रही हैं प्रियंका

पति को याद कर रही हैं प्रियंका

प्रियंका के सिंगर पति निक इन दिनों अपने एल्बम की शूटिंग के सिलसिले में लॉस एंजिल्स में हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर निक जोनस की एक खास तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने बताया है कि वो अपने निक को कितना मिस कर रही हैं। प्रियंका ने निक की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें निक के सिर यानी कान के पास प्रियंका के किस की वजह से लिपस्टिक का निशान बना हुआ है। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, मेरी लिपस्टिक.. मिस यू ऑलरेडी।

फैंस कर रहे तस्वीर पर कमेंट

फैंस कर रहे तस्वीर पर कमेंट

प्रियंका के निक जोनस की ये तस्वीर शेयर करने के कुछ घंटे में ही वायरल हो गई है। लाखों लाइक और कमेंट इस तस्वीर पर आ चुके हैं। तस्वीर पर कमेंट कर फैंस प्रियंका को भी निक के पास ही चले जाने की सलाह दे रहे हैं। दरअसल, निक जोनस 'द वॉयस' की शूटिंग के लिए लॉस एंजिल्स में हैं। जबकि प्रियंका न्यूयार्क में है

प्रियंका-निक ने दो साल पहले की की थी शादी

प्रियंका-निक ने दो साल पहले की की थी शादी

प्रियंका और निक जोनस की शादी को करीब ढाई साल हो गए हैं। प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। शादी की रस्में हिंदू और क्रिश्चियन तरीके से हुई थीं। प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी को लेकर उन्होंने यही समझा है कि आपस में बैठकर खूब सारी बातें करना, एक दूसरे के साथ समय बिताना और एक दूसरे को समझना किसी रिश्ते के लिए जरूरी है। ये बातें एक शादी को कामयाब बना सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+