ससुराल में कैसे मस्ती कर रही हैं प्रियंका, जारी की तस्वीरें

नई दिल्ली। बीते साल निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधी प्रियंका चोपड़ा अब अपने नए परिवार के साथ खूबसूरत पल बिता रही हैं। वे अकसर ही इसकी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर ताजा तस्वीरें भी फैंस का खूब ध्यान खींच रही हैं। दरअसल इसमें वे निक जोनास, जो जोनास और उनकी गर्लफ्रैंड सोफी टर्नर के साथ चिल करती दिख रही हैं।

परिवार संग मस्ती कर रहीं प्रियंका

प्रियंका शादी के बाद नए परिवार में बखूबी ढली हुई नजर आती है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर निक जोनास, जो जोनास और उनकी गर्लफ्रैंड सोफी टर्नर के साथ मस्ती करते हुए फोटो शेयर की। सभी ने खूबसूरत सनग्लास लगाए हुए हैं। प्रियंका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- बेहतरीन दिन...

View this post on Instagram

Making hay while the sun shines.. ☀️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

निक को किस करती दिखीं प्रियंका

मियामी की इन तस्वीरों के एक अगले पोस्ट में दिखता है कि वे सभी एक बोट पर हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है- जब क्रू इतना शानदार दिख रहा हो। इसके बाद एक अन्य तस्वीर में वे सिर्फ निक के साथ हैं और उन्हें किस कर रही हैं। बता दें कि इस जोड़े ने शादी के बाद स्विटजरलैंड में हनीमून मनाया था।

शाही अंदाज में रचाई थी शादी

शाही अंदाज में रचाई थी शादी

प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ उदयपुर के उम्मैद भवन में बेहद शाही अंदाज में शादी रचाई थी। इस शादी में कुछ खास लोगों को न्यौता दिया गया था जबकि अन्य लोगों को रिसेप्शन में न्यौता दिया गया था। यहां हिंदू और क्रिस्चन दोनों ही तरीकों से शादी की गई।

प्रियंका ने कहा- खतरनाक पत्नी हूं

प्रियंका ने कहा- खतरनाक पत्नी हूं

एक चैट शो में पहुंचीं प्रियंका से जब पूछा गया कि क्या वे निक के लिए खाना बनाती हैं तो उन्होंने कहा कि- निक एक अच्छे साउदर्न घर से हैं जहां उनकी मां खाना पकाती थीं मैं ऐसी नहीं हूं। इस मामले में मैं एक भयानक पत्नी हूं।

यह भी पढ़ें-निक के लिए खाना बनाने के सवाल पर प्रियंका ने कहा- खतरनाक पत्नी हूं मैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+