प्रियंका ने बताया फ्यूचर प्लान- मां बनना चाहती हूं, भारत नहीं इस शहर में बसने की है इच्छा

नई दिल्ली। सितंबर माह के वोग मैगजीन के कवर पर आने को लेकर प्रियंका चोपड़ा इन एक बार फिर चर्चा में हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद भले प्रियंका चोपड़ा की सक्रियता फिल्मों में कम हो गई हो लेकिन वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वोग के कवर पर छपने के बाद प्रियंका ने एक इंटरव्यू में मां बनने, घर खरीदने और अपने कई फ्यूचर के प्लान पर बात की है।

लॉस एंजेलिस में बसना चाहती हूं

लॉस एंजेलिस में बसना चाहती हूं

बीते साल निक से शादी करने वाली 37 साल की अभिनेत्री ने कहा है कि बच्चा उनके फ्यूचर प्लान में शामिल है। इसके अलावा वो अपना एक घर भी खरीदना चाहती हैं। वोग इंडिया से चोपड़ा ने कहा कि वो पति निक के साथ लॉस एंजेलिस में बसना चाहती हैं। साथ ही बच्चा भी चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई और न्यूयॉर्क में उनका घर है लेकिन वो सेटल होना लॉस एंजेलिस में चाहती हैं।

2019 के बेस्ट ड्रेस्ड लोगों की लिस्ट में प्रियंका और निक

2019 के बेस्ट ड्रेस्ड लोगों की लिस्ट में प्रियंका और निक

प्रियंका चोपड़ा और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होती रहती हैं। हाल ही में वैनिटी फेयर मैगजीन ने प्रियंका और उनके पति निक जोनस को साल 2019 के बेस्ट ड्रेस्ड लोगों की लिस्ट में चुना है। मैगजीन से प्रियंका ने कहा कि मेरी सबसे कीमती चीज मेरा मंगलसूत्र है। इसके साथ एक हीरे की अंगूठी भी मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि ये मेरे पिता ने मुझे दी थी।

वोग के कवर पर प्रियंका

वोग के कवर पर प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा वोग मैगजीन के सितंबर माह के अंक कवर पर नजर आई हैं। प्रियंका का वोग के लिए कराया गए फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। प्रियंका की फिल्मों की बात की जाए तो वो बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+