प्रियंका ने खोला न्यूयॉर्क में रेस्त्रा, खाने को मिलेगा टकीला गोलगप्पा, देखें शानदार देशी मेन्यू

नई दिल्ली। एक्टिंग की दुनिया में अपना लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अब बिजनेस का दुनिया में कदम रखा है। प्रियंका चोपड़ा में न्यूयॉर्क में अपना पहला रेस्त्रां खोला है। उनका रेस्त्रां अपनी भारतीय डिश के कारण सुर्खियों में हैं। प्रियंका चोपड़ा का नया रेस्टोरेंट जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करता दिख रहा है। न्यूयॉर्क स्थित इस रेस्टोरेंट को अभी आम लोगों के लिए नहीं खोला गया हैं। लेकिन उसके इंटीरियर की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

रेस्टोरेंट की ओपनिंग 26 मार्च को

रेस्टोरेंट की ओपनिंग 26 मार्च को

सामने आई तस्वीरों में प्रियंका रेस्टोरेंट में गणपति की पूजा करती दिख रही हैं साथ में प्रियंका के साथ पति निक जोनस पूजा स्थल पर बैठे हुए हैं। प्रियंका के दोस्त और उनके रेस्तरां पार्टनर मनीष गोयल ने पूजा की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'सोना (SONA) में आज सुबह हमने एक छोटी सी पूजा रखवाई। रेस्टोरेंट की ओपनिंग 26 मार्च को है।

प्रियंका चोपड़ा के करीबी उनके 'सोना न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट' की काफी तारीफ कर रहे हैं

प्रियंका चोपड़ा के करीबी उनके 'सोना न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट' की काफी तारीफ कर रहे हैं

प्रियंका चोपड़ा के करीबी उनके 'सोना न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट' की काफी तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज हैं। इसमें कुछ स्पेशल डिशेज दिखाई दे रही हैं। इसमें गोलगप्पा, टकीला पानीपूरी, क्रैब पूरी, गोट चीज समोसा, एज्ड शेडार डोसा और कोकोनट चटनी जैसी कई मजेदार डिशेज हैं। फिलहाल उनके रेस्टोरेंट में उनके दोस्त और परिवार वाले खाने का मजा लेते दिख रहे हैं।

सोना न्यूयार्क के इंस्टा पेज पर कई डिश के फोटो शेयर किए गए हैं

सोना न्यूयार्क के इंस्टा पेज पर कई डिश के फोटो शेयर किए गए हैं

इसके आलावा सोना न्यूयार्क के इंस्टा पेज पर कई डिश के फोटो शेयर किए गए हैं। रेस्टोरेंट के मेन्यू में गोलगप्पा के साथ टकील शॉट(एक तरह की शराब) चिली मार्गरिटा, रॉक झींगा कोलीवाड़ा,पालक और गॉट चीज समोसा, कोफ्ता कोरमा जैसी डिश को शामिल किया गया है। प्रिंयका का रेस्त्रां में हर तरह की इंडियन डिश यहा बनाई जाती है। प्रियंका के रेस्टोरेंट का इंटीरियर भी लाजवाब है। वह सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। उनके पार्टनर मनीष ने वोग मैग्जीन को बताया था कि डिजाइनिंग की जिम्मेदारी प्रियंका ने खुद ली थी।

अंदर से ऐसा है रेस्टोरेंट

अंदर से ऐसा है रेस्टोरेंट

रेस्तरां की कुछ तस्वीरें शेयर करके प्रियंका ने लिखा था- आपके समक्ष सोना प्रस्तुत करके मैं रोमांचित हूं, न्यूयॉर्क में हमारा नया रेस्तरां। प्रियंका ने बताया कि इसमें भारतीय खाना मिलेगा। प्रियंका के इस रेस्तरां की किचन शेफ हरि नायक के हवाले है। जिन्होंने यहां स्वादिष्ट और अभिनव मेनू बनाया है। जो आपको एक शानदार फूड टूर कराएगा। सोना इस महीने के अंत में खुल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+