शादी के First Photo में दिखा प्रियंका का मंगलसूत्र, जिसे देखकर डोल जाएगा आपका भी दिल
Recommended Video

नई दिल्ली। प्रियंका-निक की शादी की तस्वीरों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि शादी की रस्मों की कुछ तस्वीरें खुद प्रियंका के सोशल अकाउंट से शेयर की गई हैं लेकिन शादी की तस्वीरों का इंतजार अब भी है, इसी बीच जब प्रियंका और निक जोनस जोधपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए तब एयरपोर्ट पर दोनों की तस्वीरें लेने के लिए फोटोग्राफरों के बीच होड़ मच गई।
यह भी पढ़ें: प्रियंका और शादी की रस्मों को बीच में छोड़कर निक खेलने लगे क्रिकेट, Video हुआ वायरल

प्रियंका-निक एकदम 'देसी कपल' लग रहे थे
प्रियंका-निक एकदम 'देसी कपल' लग रहे थे, प्रियंका हरे रंग की गोल्डन काम वाली साड़ी में नजर आईं, मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी, हाथों में चूड़ा, हथेली में मेंहदी और गले में मंगलसूत्र पहने प्रियंका एकदम देसी दुल्हन लग रही थीं, वैसे तो सिर से पांव तक प्रियंका काफी हसीन नजर आ रही थीं लेकिन गले के मंगलसूत्र ने सबका ध्यान खींच लिया।
यह भी पढ़ें: दीपवीर के रिसेप्शन में मुकेश अंबानी से फोटोग्राफर ने कहा-सर, आपका जियो चल नहीं रहा, Video वायरल
प्रियंका का मंगलसूत्र हीरे का....
दरअसल हमेशा मंगलसूत्र पारंपरिक रूप का होता है, मतलब की काली मोतियों का गोल्डन बीड्स वाले, लेकिन प्रियंका का मंगलसूत्र हीरे का था, जो उन्हीं ही की तरह काफी सुंदर था। दिल के आकार के पेंडेंट वाला डायमंड मंगलसूत्र प्रियंका के गले में काफी क्लासी लुक दे रहा था।

दो जगह होगा रिसेप्शन
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी।अब दोनों दिल्ली और मुंबई में दो जगह रिसेप्शन देने वाले हैं, जिसमें नामी गिरामी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications