दीपवीर के रिसेप्शन में मुकेश अंबानी से फोटोग्राफर ने कहा-सर, आपका जियो चल नहीं रहा, Video वायरल

Recommended Video

    Deepika & Ranveer Reception: Photographer quips Mukesh Ambani for JIO's poor performance | FilmiBeat

    मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 1 दिसंबर को मुंबई में अपनी शादी की तीसरी रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड, खेल और बिजनेस जगत की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की, इस भव्य पार्टी में देश के सबसे रईस बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार और होने वाली बहू के साथ पहुंचे थे लेकिन इस पार्टी के दौरान मुकेश अंबानी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर वो बड़ी असमंजस की स्थिति में आ गए।

    'सर, जियो नहीं चल रहा है'

    'सर, जियो नहीं चल रहा है'

    दरअसल पार्टी के दौरान जब पूरा परिवार रिसेप्शन पार्टी में आए फोटोग्राफर्स के लिए पोज दे रहा था, उसी दौरान एक फोटोग्राफर ने मुकेश अंबानी से चिल्लाकर कहा, 'सर, जियो नहीं चल रहा है।' यह सुन वहां मौजूद अन्य फोटोग्राफर्स हंसने लगे।

    असमंजस की स्थिति में दिखे मुकेश अंबानी

    जिस पर ईशा और श्लोका दोनों मुकेश अंबानी की ओर देखने लगी, जिस पर मुकेश थोड़ा मुस्कुराए और बात को इग्नोर करने की कोशिश की और पूरा परिवार मुस्कुराते हुएकैमरे के सामने पोज देता रहा।

    यह भी पढें: रणवीर संग 'जुम्मा चुम्मा' गाने पर ब‍िग बी ने लगाए जबरदस्त ठुमके, याद आया गुजरा जमाना, वायरल हुआ वीडियो
    संजय दत्त को मुकेश अंबानी ने लगाया गले

    संजय दत्त को मुकेश अंबानी ने लगाया गले

    इस दौरान जब संजय दत्त वहां आए तो मुकेश अंबानी ने आगे बढ़कर उनका स्वागत किया। संजय पूरे अंबानी परिवार से हंसते हुए मिले। कैमरामैन मुकेश अंबानी और संजय दत्त की साथ में फोटो मांगते दिखे, लेकिन अंबानी परिवार वहां से मुस्कुराते हुए चला गया लेकिन संजय दत्त रूक गए और उन्होंने मीडिया को पोज भी दिया और वो फोटोग्राफरों से आकर मिले भी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग खासा कमेंट कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+