प्रियंका चोपड़ा से शादी के कुछ महीनों बाद ही निक जोनस ने बेच दिया अपना घर, यह है वजह

लॉस एंजेलिस। बॉलीवुड के बाद इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों अपने जन्मदिन पर प्रियंका ने क्रूज पर जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दीं थी। उनके मस्ती का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। जिसमें वो अपने पूरी फैमिली के साथ नजर आ रही थीं। अब इस स्टार सेलीब्रिटी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है जिसे जानकर उनके फैंस हैरान रह जाएंगे।

जल्द ही नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं

जल्द ही नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं

टीएमजेड की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ जल्द ही नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। क्योंकि निक जोनस लॉस एंजेलिस में स्थित अपना पुराना घर बेच दिया है। प्रियंका चोपड़ा से शादी से पहले निक जोनस इसी घर में रहते थे। लेकिन अब खबरे आ रही है कि निक जोनस जल्द ही एक आलीशान घर खरीदने वाले हैं। जिसकी तलाश भी उन्होंने शुरू कर दी है।

लगभग 48.91 करोड़ में बेचा अपना पुराना घर

लगभग 48.91 करोड़ में बेचा अपना पुराना घर

इस मैग्जीन की रिपोर्ट में रियल स्टेट के सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि निक ने अपना पुराना घर 6.9 मिलियन डॉलर यानी करीब 48.91 करोड़ रुपए में बेचा है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि निक जिस घर को बेच दिए हैं उसे उन्होंने अप्रैल 2018 में 6.5 मिलियन डॉलर यानी 46.07 करोड़ रुपए में खरीदा था। रिपोर्ट के मुताबिक निक के इस घर में 5 बेडरूम और 4 से 5 बाथरूम और एक शानदार पूल भी था।

नए घर के लिए 20 मिलियन डॉलर का बजट

नए घर के लिए 20 मिलियन डॉलर का बजट

इस मैग्जीन की रिपोर्ट में कहा गया है कि निक और प्रियंका ने अपने नए घर के लिए 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 141 करोड़ रुपए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि निक ने अभी अपना पुराना घर छोड़ा नहीं है। जब तक वो नए घर ले नहीं लेते तब तक वो उसी पुराने घर में ही रहेंगे। बता दें कि ये स्टार कपल अपनी फैंसी लाइफ स्टाइल के लिए अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में ये देखना होगा कि प्रियंका और निक का नया घर कैसा होगा।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड स्टार सलमान खान को धमकी देने वाला इनामी गिरफ्तार, बनना चाहता था 'डॉन'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+