प्रियंका ने खोला राज, निक की किस बात पर फिदा हो किया उनसे शादी का फैसला

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की शादी की तैयारियां न्यूयॉर्क में शुरू हो गई हैं। दोनों के दिंसबर में शादी करने की खबरें हैं। बीते काफी समय से प्रियंका और निक की दोस्ती, सगाई और शादी को लेकर चर्चाएं हैं। अगर एक-दूसरे के बारे में बोलने की बात की जाए तो निक अकसर बताते रहे हैं कि कैसे वो प्रियंका की तरफ आकर्षित हुए और प्रियंका की कौन सी बातें उन्हें भा गई। वहीं प्रियंका अमूमन अपने रिश्ते को लेकर कम बोली है लेकिन अब प्रियंका ने बताया है कि आखिर क्यों और कब उन्होंने फैसला किया कि निक को ही जीवनसाथी चुनेंगी।

प्रियंका ने बताया निक में क्या पसंद आया

प्रियंका ने बताया निक में क्या पसंद आया

प्रियंका ने कहा है, अपने लाइफ पार्टनर से हम हमेशा सम्मान और इज्जत की उम्मीद रखते है। मैं अपने लाइफ पार्टनर के तौर पर मैं एक ऐसे शख्स को चाहती थीं। जो मुझे समझे, मेरे काम की कद्र करे, समझे। वो आपके नजरिये को भी उतनी अहमियत दे, जितनी अपनी सोच को देता है। बहुत आसान हो जाता है जब आप एक-दूसरे पर भरोसा हो। शादी के लिए ये बहुत अहम चीजें हैं। जब तक ये सब न हो तो शादी नहीं करनी चाहिए। मुझे निक में ये सब मिला तो मुझे लगा कि यही तो है। उसकी समझदारी और मेरे लिए प्यार मुझे बहुत पसंद आया। इन्हीं सब वजहो से मैंने निक से शादी का फैसला किया।

प्रियंका को लेकर ये बोले निक

प्रियंका को लेकर ये बोले निक

निक ने प्रियंका से मिलने और शादी के फैसले पर कहा, एक दोस्त के जरिए मैं प्रियंका से मिला था। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ी लेकिन एक-दूसरे को समझने और शादी का फैसला करने में महीनों का वक्त लगा। निक का कहना है हमारे परिवारों के प्रति हमारा प्यार और विश्वास हम दोनों को जोड़ती है। मैं और प्रियंका हमेशा उन लोगों को अहमियत देते हैं जो हमारे और हमारे परिवार के साथ हैं।

2 दिसंबर को जोधपुर में शादी?

2 दिसंबर को जोधपुर में शादी?

ऐसी खबरें हैं कि प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में 2 दिंसबर को शादी करेंगे। दोनों की शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच चलेगा। बताया जा रहा है कि प्रियंका की शादी काफी धूमधाम से होगी और इसमें करीब 200 गेस्ट के आने की उम्मीद है। हाल ही में दोंनों जोधपुर भी गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+