निक से शादी के 2 साल बाद बोलीं प्रियंका, 'अब बदल गई है शादी को लेकर मेरी सोच'

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के दो साल बाद एक बड़ा खुलासा किया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में शुमार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में भी छाए रहते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने करवाचौथ का त्योहार मनाया और इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीरों में लाल रंग की साड़ी पहने और हाथों में पूजा की थाली पकड़े प्रियंका चोपड़ा काफी खुशमिजाज नजर आ रहीं थी। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। प्रियंका ने बताया है कि पिछले कुछ सालों में शादी को लेकर उनकी सोच बदल गई है।

'दूसरी दुनिया का शब्द लगती थी शादी'

'दूसरी दुनिया का शब्द लगती थी शादी'

'People' मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें शादी किसी दूसरी दुनिया का शब्द लगती थी, लेकिन निक जोनस से शादी के बाद उनकी सोच बदल गई। प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'उस वक्त मेरे दिमाग में कुछ और चीजें थीं। लंबे समय तक तो मैं ऐसी थी, जैसे मुझे शादी के बार में कुछ पता ही नहीं। मेरे लिए शादी करना, मतलब किसी दूसरी दुनिया के बारे में सोचना, लेकिन अब ऐसा नहीं है और मेरी सोच बदल चुकी है।'

'जब मैं अपनी 20 की उम्र के दौर में आई तो...'

'जब मैं अपनी 20 की उम्र के दौर में आई तो...'

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मैं जब छोटी थी तो शादी का सुनकर अच्छा लगता था... मुझे नहीं पता था कि शादी का मतलब क्या है, लेकिन जब कभी सोचती थी कि मेरी भी शादी होगी, मैं भी दुल्हन बनूंगी तो काफी अच्छा महसूस होता था। इसके बाद जब मैं अपनी 20 की उम्र के दौर में आई, तो मैंने कहा कि मेरे पास अभी करियर में करने के लिए काफी कुछ है, शादी के नाम से ही मैं असहज हो जाती थी। लेकिन, जब आपको एक सही इंसान मिल जाता है, तो सबकुछ बहुत सहज हो जाता है और निक से मिलने के बाद यही हुआ।'

'असल में उस वक्त मैं अपनी ड्रेस संभाल रही थी'

'असल में उस वक्त मैं अपनी ड्रेस संभाल रही थी'

इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की उस घटना का भी जिक्र किया, जब उन्हें एक असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। प्रियंका ने बताया, 'साल 2000 में मैंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और उस दौरान मेरी ड्रेस मुझपर टेप की गई थी। मैं विनर बनी लेकिन आखिर तक आते-आते पसीने से पूरी तरह भीग गई, क्योंकि वो टेप बाहर निकल गई थी। मैंने उस वक्त नमस्ते के अंदाज में अपने हाथों से ड्रेस को संभाला। लोगों को लग रहा था कि मैं नमस्ते कर रही हूं, लेकिन असल में मैं अपनी ड्रेस संभाल रही थी।'

ईसाई और हिंदू परंपरा से हुई थी दोनों की शादी

ईसाई और हिंदू परंपरा से हुई थी दोनों की शादी

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। दोनों ने पहले ईसाई परंपरा और फिर हिंदू धर्म की परंपरा के आधार पर शादी की रस्में पूरी कीं। प्रियंका और निक की शादी में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं थी। इसके बाद 4 दिसंबर को दिल्ली में दोनों की शादी का रिसेप्शन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+