असम बाढ़ को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर की दान की अपील, यूजर्स ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। असम में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है, इसकी वजह से करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के लगभग 33 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, करीब 52 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, यहां जल स्तर करीब 2 से 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की तीव्र गति से बढ़ रहा है, जिसकी वजह से स्थितियां बिगड़ती जा रही हैं। बाढ़ के कारण एक लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। इस बीच असम बाढ़ को लेकर एक्ट्रेस और असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट करके लोगों से बाढ़ पीड़ितों की ज्यादा से ज्यादा मदद की अपील की है।

बाढ़ पर प्रियंका चोपड़ा का ट्वीट, यूजर्स ने लगाई क्लास

बाढ़ पर प्रियंका चोपड़ा का ट्वीट, यूजर्स ने लगाई क्लास

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट में लिखा, "असम और देश के अन्य हिस्सों से आ रही खबरें बेहद चौंकाने वाली हैं। बाढ़ की वजह से हुई तबाही, विस्थापन और लोगों की मौत दिल को दहलाने वाला है। जो भी लोग प्रभावित हैं उनके लिए मैं प्रार्थना करती हूं।" उन्होंने इसी के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष का लिंक साझा करते हुए लोगों से दान की अपील की है।

प्रियंका चोपड़ा हैं असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर

प्रियंका चोपड़ा हैं असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर

बता दें कि असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, 4157 गांवों में 42.87 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 1,53,211 हेक्टेयर खेतों पर भी बाढ़ का असर पड़ा है। भले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने असम बाढ़ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन उनके इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने उन्हें ही ट्रोल कर दिया।

प्रियंका के ट्वीट पर यूजर ने पूछा- आपने कितना पैसा दान किया

यूजर्स ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रियंका चोपड़ा असम टूरिज्म की ब्रैंड एंबेसडर हैं, लेकिन उन्होंने वहां के लोगों को लेकर क्या कोई मदद की? आप भूल गई हैं कि एक ब्रांड एंबेसडर हैं। आपके ट्वीट ने लोगों को बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए कहा है। हमें इस तरह के ब्रांड एंबेसडर की जरूरत नहीं है ... पूरी तरह से निराश। एक अन्य यूजर ने लिखा, हम 3 दिन पहले ही डोनेशन लिंक के बारे में जान चुके हैं। लेकिन आपने असम के ब्रांड एंबेसडर के नाते कितना पैसा दान किया है? सबसे पहले हम यह जानना चाहते हैं।" देखिए यूजर्स ने क्या-क्या कहा है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+