शो में ढेर सारी मिर्ची खाने के बाद फिसल गई प्रियंका की जुबान, निक के बारे में बोली ये बात
मुंबई। बॉलिवुड और हॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म की रिलीज के बाद एक चैट शो में दिखाई दीं। 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फाल्लान' नाम के इस शो में प्रियंका ने खूब मस्ती की। इतना ही नहीं उन्होंने शो में ढेर सारी मिर्ची भी खाई। जिससे उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। इस वजह से वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थीं।

तभी शो के दौरान प्रियंका ने तीखा चिकन विंग्स चैलेंज 'हॉट वन' एक्सेप्ट कर लिया। इस चैलेंज में प्रियंका को हर चिकन विंग खाने पर एक सवाल का जवाब देना था। हर विंग में अलग-अलग तरह की मिर्च डाली गई थी। प्रियंका की हालत मिर्च खाते हुए काफी खराब हो रही थी, तभी उनसे पति निक जोनस को लेकर सवाल पूछा गया।

टास्क पूरा करना काफी मुश्किल
सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा, 'मैंने उनसे कहा था कि आपको भी ये भारतीयों के लिए करना चाहिए। अब आपकी शादी मुझसे ही नहीं, मेरे पूरे देश से हुई है।' प्रियंका को टास्क पूरा करना काफी मुश्किल लग रहा था, बावजूद इसके उन्होंने इसे पूरा कर लिया। प्रियंका ने निक को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब भी सी सी करते हुए दिया।

तस्वीरें भी साझा की
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शो की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'टॉकिंग, द स्काई इज पिंक (आफ्टर हॉट वन विंग्स) हॉट सॉस जैलापीनो...से 400 गुना ज्यादा तीखा। इसे घर पर बिल्कुल ट्राइ ना करें।' इनमें से एक तस्वीर में उन्हें विंग्स खाते हुए देखा जा सकता है।

द स्काई इज पिंक
बता दें प्रियंका ने करीब तीन साल बाद द स्काई इज पिंक फिल्म के साथ बॉलिवुड में वापसी की है। उनकी फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में फरहान अख्तर और जायरा वसीम हैं। फिल्म में सभी अभिनेताओं की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रिया भी काफी अच्छी आ रही है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications