निक के संग अपने रिश्ते को लेकर पहली बार बोलीं प्रियंका, 'सबकुछ पब्लिक के लिए नहीं है'

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अलग-अलग कारणों से चर्चा में हैं। उनकी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल जिंदगी तक सुर्खियां बनी हुई है। अमेरिकी सिंगर ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई की खबरें उनकी काफी वक्त से आ रही हैं, लेकिन प्रियंका ने अभी तक इसपर कोई सफाई नहीं दी है।

Recommended Video

    Priyanka Chopra BREAKS SILENCE on her Engagement with Nick Jonas | FilmiBeat
    Priyanka Chopra

    नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अलग-अलग कारणों से चर्चा में हैं। उनकी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल जिंदगी तक सुर्खियां बनी हुई है। अमेरिकी सिंगर ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई की खबरें उनकी काफी वक्त से आ रही हैं, लेकिन प्रियंका ने अभी तक इसपर कोई सफाई नहीं दी है। सोमवार को एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली पहुंचीं प्रियंका ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की। जहां फैंस प्रियंका से निक जोनस के बारे में जानना चाह रहे हैं, वहीं प्रियंका ने साफ कर दिया है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ नहीं कहेंगी।

    'मेरी जिंदगी में सबकुछ लोगों के लिए नहीं है'

    'मेरी जिंदगी में सबकुछ लोगों के लिए नहीं है'

    ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सिंगापुर में समय बिताकर प्रियंका सोमवार को दिल्ली पहुंची। एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली आईं प्रियंका से निक जोनस के साथ उनकी सगाई को लेकर सवाल किया गया जिसपर उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। प्रियंका ने कहा उनकी जिंदगी की हर चीज पब्लिक के जानने के लिए नहीं है। प्रियंका ने कहा, 'मेरी जिंदगी में सबकुछ लोगों के लिए नहीं है। मेरी जिंदगी की 90 प्रतिशत बातें लोगों के लिए है, लेकिन 10 प्रतिशत मेरे खुद के लिए है। मैं एक लड़की हूं और उसे खुद तक रखने का मुझे पूरा अधिकार है।'

    'अफवाहों पर आती है हंसी'

    'अफवाहों पर आती है हंसी'

    प्रियंका और निक का रिश्ता पिछले दो हफ्तों से सुर्खियां बना हुआ है। प्रियंका के सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद ही उनकी और निक की सगाई की खबर आ गई थी। कई लोगों ने इसे अफवाह भी बताया वहीं अंग्रेजी मीडिया ने ये कंफर्म किया था कि प्रियंका और निक ने लंदन में प्रियंका के जन्मदिन पर सगाई की। प्रियंका से जब पूछा गया कि वो अफवाहों से कैसे डील करती हैं तो उन्होंने कहा कि कभी उन्हें इससे परेशानी होती है और कभी इसपर हंसी आती है। प्रियंका ने अपने और निक के रिश्ते को पीआर बताने पर कहा कि वो किसी ऑफिस के लिए नहीं लड़ रही हैं, इसलिए उन्हें किसी को सफाई देने की कोई जरूरत नहीं है।

    सिंगापुर में निक के कॉन्सर्ट में प्रियंका ने किए खूब मजे

    सिंगापुर में निक के कॉन्सर्ट में प्रियंका ने किए खूब मजे

    प्रियंका सोमवार को सिंगापुर से वापस दिल्ली लौटीं। सिंगापुर में निक जोनस का रविवार को कॉन्सर्ट था, जिसमें शामिल होनें प्रियंका वहां गई थीं। प्रियंका के निक के कॉन्सर्ट से कई तस्वीरों और वीडियो वायरल हुए थे। निक के गानों पर प्रियंका खूब मदमस्त अंदाज में डांस कर रहीं थीं। बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा थी की दोनों अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इसपर दोनों की ही तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस इस खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    She's dancing 😍😍 | @priyankachopra #priyankachopra #__priyankachoprafc

    A post shared by PRIYANKA CHOPRA FC (@__priyankachoprafc) on

    Look at her 😍😍 | @priyankachopra #priyankachopra #__priyankachoprafc

    A post shared by PRIYANKA CHOPRA FC (@__priyankachoprafc) on

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+