सोशल मीडिया पर शेयर हो रही प्रियंका और निक की झूठी फोटो, देखिये क्या है असली तस्वीर!
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के चर्चे इन दिनों पूरी दुनिया में हैं। एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए ये कपल हर जगह एक-दूसरे के साथ सफर कर रहा है।
मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के चर्चे इन दिनों पूरी दुनिया में हैं। एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए ये कपल हर जगह एक-दूसरे के साथ सफर कर रहा है। हाल ही में निक सिंगापुर में एक परफॉर्मेंस के लिए गए थे, जहां प्रियंका भी साथ में उनका हौसला बढ़ाने पहुंचीं। प्रियंका और निक के इस शो से कई वीडियो सामने आए, लेकिन एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो कि फोटोशॉप की हुई है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

फोटोशॉप है दोनों की साथ में फोटो
प्रियंका हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सिंगापुर में उनके कॉन्सर्ट के लिए आई थीं। रविवार को निक के कॉन्सर्ट में प्रियंका उनका हौसला बढ़ाती हुई दिखीं। उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जो तस्वीर दोनों की सबसे ज्यादा शेयर की जा रही है वो है निक और प्रियंका एक-दूसरे के एकदम करीब खड़े हैं। प्रियंका और निक की ये फोटो झूठी है और फोटोशॉप से बनाई हुई है।

दोनों ने खिंचवाई थी अलग-अलग तस्वीर
प्रियंका और निक ने कॉन्सर्ट के बाद इंडोनेशियन सिंगर Afgansyah Reza के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं। ये तस्वीरें खुद सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं और लिखा भी कि ये तस्वीरें निक और प्रियंका ने खींचीं हैं। इसके बाद किसी ने फोटोशॉप के जरिये दोनों फोटो को मिलाकर एक कर दिया, जिसके बाद ये वायरल हो गई। कई जाने-माने इंस्टाग्राम अकाउंट ने इस तस्वीर को शेयर भी किया।

फैंस तो दोनों की शादी का इंतजार
प्रियंका और निक, दोनों ही इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। खबरों के अनुसार दोनों ने पिछले महीने प्रियंका के जन्मदिन पर सगाई भी कर ली है। निक ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसपर देसी गर्ल ने भी हामी भर दी है। बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा थी की दोनों अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इसपर दोनों की ही तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस इस खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी नहीं, बल्कि इस हीरो के लिए प्रियंका ने छोड़ी सलमान की फिल्म 'भारत'!
A post shared by PRIYANKA CHOPRA FC (@__priyankachoprafc) on
A post shared by PRIYANKA CHOPRA FC (@__priyankachoprafc) on












Click it and Unblock the Notifications