ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी नहीं, बल्कि इस हीरो के लिए प्रियंका ने छोड़ी सलमान की फिल्म 'भारत'!
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। अपनी फिल्मों से लेकर ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई की खबरें आग की तरह पूरी दुनिया में फैल रही है।

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। अपनी फिल्मों से लेकर ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई की खबरें आग की तरह पूरी दुनिया में फैल रही है। प्रियंका ने कुछ दिन पहले सलमान खान की फिल्म 'भारत' से अपना नाम वापस ले लिया था और इसका कारण निक जोनस से उनकी शादी बताया गया था, लेकिन खबरों की मानें तो कारण इससे भी बड़ा है। प्रियंका के 'भारत' से हाथ खींचने के पीछे निक जोनस से उनकी शादी नहीं, बल्कि अगला हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। प्रियंका ने हॉलीवुड में एक बड़ी फिल्म साइन की है।

इस हीरो के लिए प्रियंका ने सलमान को छोड़ा?
प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' से अपना नाम वापस लेकर पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया था। दो सालों बाद पहली बॉलीवुड करने जा रहीं प्रियंका ने इतनी बड़ी फिल्म को साइन करने के बाद छोड़ दिया। फिल्म का निर्देशन कर रहे अली अब्बास जफर ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी थी, जिसके बाद ये कयास लगने शुरू हो गए थे कि प्रियंका ने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी के लिए फिल्म से नाम वापस लिया है, लेकिन ऐसा नहीं है। हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार प्रियंका ने बड़ी हॉलीवुड फिल्म साइन की है।

कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं क्रिस पैट
प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर क्रिस पैट के ऑपोजिट यूनिवर्सल पिक्चर्स की फिल्म 'Cowboy Ninja Viking' साइन की है। क्रिस पैट हॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं और उनके नाम 'जुरासिक वर्ल्ड', 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' और 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' जैसी फिल्में हैं। इंटरनेट पर लोगों का मानना है कि प्रियंका ने 'भारत' फिल्म अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए छोड़ी है। अचानक से फिल्म से अपना नाम वापस लेने पर प्रियंका को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।

फिल्म छोड़ने में फीस भी था बड़ा कारण!
'भारत' फिल्म से जुड़े लोगों और इंटरनेट यूजर्स ने प्रियंका को अनप्रोफेशनल बताया था। प्रियंका के फिल्म से निकलने के तुरंत बाद खबर आई थी कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है। पीपल मैगजीन ने खुलासा किया था कि प्रियंका ने लंदन में अपने जन्मदिन के मौके पर निक से सगाई की। इसके बाद फिल्म में उन्हें मिल रहे कम पैसों को भी वजह बताई गई। वैसे प्रियंका ने एक और बॉलीवुड फिल्म साइन की हुई है जिसकी शूटिंग 6 अगस्त को शुरू होगी। प्रियंका फरहान अख्तर के साथ 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक से की सगाई, अक्टूबर में हो सकती है शादी
-
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' देख रही पब्लिक, मेकर्स की बढ़ी चिंता -
'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा -
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें












Click it and Unblock the Notifications