अगले महीने शादी करेंगी प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के साथ यहां लेंगी सात फेरे!

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि प्रियंका-निक अगले महीने भारत में शादी कर सकते हैं और इसकी तैयारियां भी जल्द शुरू हो जाएंगी।

Priyanka Chopra. Nick Jonas

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि प्रियंका-निक अगले महीने भारत में शादी कर सकते हैं और इसकी तैयारियां भी जल्द शुरू होने वाली हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जोधपुर में शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे और उनकी शादी का कार्यक्रम 3 दिन चलेगा। प्रियंका और निक ने एक साल की डेटिंग के बाद इसी साल अगस्त में पारंपरिक तरीके से मुंबई में रोका किया था।

जोधपुर में शादी करेंगे प्रियंका और निक?!

जोधपुर में शादी करेंगे प्रियंका और निक?!

प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकी सिंगर-सॉन्गराइटर मंगेतर निक जोनस से अगले महीने शादी कर सकती हैं। खबरें हैं कि प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में पूरे रजवाड़े स्टाइल में शादी करेंगे। हाल ही में प्रियंका और निक जोधपुर गए थे, जहां से उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं। उनकी इस ट्रिप के बाद ही कयास लगने शुरू हो गए थे कि दोनों यहां अपनी शादी का वेन्यू देखने आए हैं। जोधपुर में स्थित उमेद भवन पैलेस एक फाइव स्टार होटल है और अपने रजवाड़े और शाही अंदाज के लिए जाना जाता है।

प्रियंका का ब्राइडल शॉवर न्यूयॉर्क में

प्रियंका का ब्राइडल शॉवर न्यूयॉर्क में

उमेद भवन में प्रियंका और निक की शादी का फंक्शन तीन दिन चलेगा। ये 30 नवंबर से शुरू होगा और 2 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। कहा जा रहा है कि प्रियंका की शादी काफी धूमधाम से होगी और इसमें करीब 200 गेस्ट के आने की उम्मीद है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक दोनों निक के भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर से पहले शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

इस तरह शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

इस तरह शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

नवंबर में शादी से पहले प्रियंका इस महीने न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों के लिए एक ब्राइडल शॉवर भी रखेंगी, जिसमें उनके हॉलीवुड के दोस्तों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रियंका और निक ने पिछले साल एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों मेट गाला के रेड कार्पेट पर साथ में आए थे जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें आनी शुरू हुई थीं। शुरुआत में प्रियंका ने इन खबरों का खंडन किया था, लेकिन फिर इस साल मई में दोनों की साथ में आई तस्वीरों ने इस रिश्ते को कंफर्म कर दिया।

एक साल से साथ हैं प्रियंका और निक

एक साल से साथ हैं प्रियंका और निक

इसके बाद निक ने इस साल प्रियंका के जन्मदिन पर लंदन में उन्हें प्रपोज किया और दोनों ने सगाई कर ली। दोनों ने इसके बाद अगस्त में पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाज से रोका किया। निक अपने माता-पिता के साथ मुंबई आए थे और करीबी रिश्तेदार और दोस्तों के सामने दोनों की रोका सेरेमनी हुई थी। रोका के बाद शाम में प्रियंका ने अपने खास दोस्तों के लिए छोटी सी पार्टी रखी थी, जिसमें आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा जैसे सितारे शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+