मंगेतर को लेकर दौड़ी-दौड़ी जोधपुर पहुंची प्रियंका, नई चर्चा का बाजार हुआ गर्म
प्राइवेट जेट से मंगेतर संग जोधपुर पहुंची प्रियंका, नई चर्चा का बाजार गर्ममंगेतर संग दौड़ी-दौड़ी जोधपुर पहुंची प्रियंका, नई चर्चा का बाजार गर्म
नई दिल्ली। इस साल अगस्त में अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को जोधपुर पहुंची हैं। अचनाक एक प्राइवेट प्लेन से जोधपुर पहुंचने और वहां प्रियंका के ज्वैलरी की शॉपिंग करने के बाद माना जा रहा है कि दोनों शादी के लिए वेन्यू तय करने जोधपुर गए हैं। चर्चा है कि दोनों जोधपुर में शादी कर सकते हैं।

मेहरानगढ़ फोर्ट और उम्मेद भवन पहुंचे
ये कपल मंगलवार सुबह प्राइवेट जेट से जोधपुर पहुंचा। प्रियंका ने निक के साथ उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ फोर्ट में काफी समय बिताया। मेहरानगढ़ फोर्ट और उम्मेद भवन में जिस तरह से उन्होंने समय बिताया है और यहां के मैनेजमेंट से बात की है। उससे माना जा रहा है कि ये शादी के लिए इनमें से किसी जगह को चुन सकते हैं।

इसलिए चर्चा का बाजार गर्म
दोनों के शादी के लिए जोधपुर आने की बात को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि मेहरानगढ़ फोर्ट और उम्मेद भवन घूमने के बाद दोनों मंगलवार शाम को ही मुंबई लौट आए। ऐसे में कहा जा रहा है कि घूमने नहीं खास इरादे से दोनों वहां पहुंचे थे। माना जा रहा है कि दोनों इसी साल या फिर अगले साल की शुरुआत में शादी कर सकते हैं।

18 अगस्त को हुआ था रोका
प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को मुंबई में पूरे रीति-रिवाज के साथ रोका किया था। इसके लिए निक जोनस और उनके माता-पिता खास इंडिया आए थे। 18 अगस्त को दोपहर में रोके की रस्म की गई थी जिसमें प्रियंका का परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद प्रियंका के बॉलीवुड के दोस्तों के लिए शाम में पार्टी रखी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications