प्रियंका के फिल्म छोड़ने से नाराज सलमान खान? सवाल पूछने पर भड़कीं एक्ट्रेस की मां

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म को अलविदा क्या कहा, पूरा मामला विवाद में तब्दील हो गया। प्रियंका सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' से दो साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी कर रहीं थीं, लेकिन शूटिंग शुरू होने से कुछ वक्त पहले ही प्रियंका ने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया।

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म को अलविदा क्या कहा, पूरा मामला विवाद में तब्दील हो गया। प्रियंका सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' से दो साल बाद हिंदी फिल्मों में वापसी कर रहीं थीं, लेकिन शूटिंग शुरू होने से कुछ वक्त पहले ही प्रियंका ने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद खबरें आईं थीं कि प्रियंका के अचानक फिल्म छोड़ने से सलमान खान उनसे नाराज हो गए हैं। अब इस पूरे मामले में पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बयान दिया है।

प्रियंका के सवाल पर भड़कीं उनकी मां

प्रियंका के सवाल पर भड़कीं उनकी मां

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से हाल ही में उनके फिल्म छोड़ने को लेकर सवाल किया गया। मीडिया से बातचीत में जब मधु चोपड़ा से सवाल किया गया कि क्या भारत छोड़ने से सलमान प्रियंका से 'नाराज' हैं तो वो भड़क गईं। मधु चोपड़ा ने कहा कि ऐसी बातें केवल मीडिया बना रहा है। उन्होंने कहा, 'आप लोग ही ऐसी बातें बना रहे हैं। सलमान प्रियंका से नाराज नहीं है।' 'भारत' के प्रोड्यूसर द्वारा प्रियंका को अनप्रोफेशनल कहे जाने पर मधु चोपड़ा ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं और सब ठीक है।

आखिर किसलिए प्रियंका ने छोड़ी सलमान की फिल्म?

आखिर किसलिए प्रियंका ने छोड़ी सलमान की फिल्म?

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' से अपना नाम वापस लेकर पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया था। दो सालों बाद पहली बॉलीवुड करने जा रहीं प्रियंका ने इतनी बड़ी फिल्म को साइन करने के बाद छोड़ दिया। फिल्म का निर्देशन कर रहे अली अब्बास जफर ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी थी, जिसके बाद ये कयास लगने शुरू हो गए थे कि प्रियंका ने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी के लिए फिल्म से नाम वापस लिया है।

निक जोनस से सगाई या हॉलीवुड?

निक जोनस से सगाई या हॉलीवुड?

'भारत' फिल्म से जुड़े लोगों और इंटरनेट यूजर्स ने प्रियंका को अनप्रोफेशनल बताया था। प्रियंका के फिल्म से निकलने के तुरंत बाद खबर आई थी कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है। पीपल मैगजीन ने खुलासा किया था कि प्रियंका ने लंदन में अपने जन्मदिन के मौके पर निक से सगाई की। इसके बाद फिल्म में उन्हें मिल रहे कम पैसों को भी वजह बताई गई।

प्रियंका ने साइन की अपनी चौथी हॉलीवुड फिल्म

प्रियंका ने साइन की अपनी चौथी हॉलीवुड फिल्म

इसके बाद कहा गया कि प्रियंका ने ये फिल्म एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए छोड़ी है। खबरों के अनुसार प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर क्रिस पैट के ऑपोजिट यूनिवर्सल पिक्चर्स की फिल्म 'Cowboy Ninja Viking' साइन की है। क्रिस पैट हॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं और उनके नाम 'जुरासिक वर्ल्ड', 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' और 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' जैसी फिल्में हैं। वैसे से प्रियंका ने एक और बॉलीवुड फिल्म साइन की हुई है जिसकी शूटिंग 6 अगस्त को शुरू होगी। प्रियंका फरहान अख्तर के साथ 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+