Most Powerful Women 2017: फोर्ब्स की टॉप 100 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा
नई दिल्ली। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड सुंदरी प्रियंका चोपड़ा के करियर में एक और चांद तब जुड़ गया जब फोर्ब्स की 100 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में वो शामिल हुईं। आपको जानकर हैरत होगी कि फोर्ब्स की लिस्ट में एक्ट्रेस को 97वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में नंबर 1 के पायदान पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल हैं। पॉप वर्ल्ड की रानी बियोंस नोवेल्स को इस लिस्ट में 50वां, टेलर स्विफ्ट को 64वां और हैरी पॉटर की लेखिका जेके रोलिंग को 13वां स्थान मिला है। इतना ही नहीं प्रियंका को दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला एंटरटेनमेंट और मीडिया 2017 की लिस्ट में 15वां स्थान मिला है। पिछले साल जारी हुई बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट में पीसी को 8वां स्थान मिला था।

आपको बता दें कि इसी साल के अप्रैल के महीने में प्रियंका को बजनेट वेबसाइट ने एक पोल में विश्व की दूसरी सबसे आकर्षक महिला के तौर पर चुना है। इस पोल के आधार पर बेओंस को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चुना गया था। पत्रिका द्वारा प्रदर्शित 41 महिलाओं की सूची में प्रियंका चोपड़ा के अलावा पद्मा लक्ष्मी, मेघना मार्कले, कॉन्स्टेंस वू, ईवा लोंगोरिया, अज नाओमी किंग और जेसिका अल्बा जैसे नाम शामिल थे। तब प्रियंका ने खुद कहा था, आज दुनिया मुझे सुंदर कहती है लेकिन जब मैं किशोरावस्था में थी तो लोग मेरे सांवलेपन का मजाक उड़ाते थे इसलिए मेरा मानना है असली खूबसूरत इंसान वो है जिसका दिल सुंदर होता है और जिसके अंदर आत्मविश्वास होता है।












Click it and Unblock the Notifications