Confirm: प्रियंका चोपड़ा करेंगी राष्ट्रपति बराक ओबामा संग डिनर
नई दिल्ली। बॉलीवुड दिवा और पूर्व विश्वसुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने कनफर्म कर दिया है कि वो वीकेंड पर व्हाइट हाउस करसपोंडेंट डिनर में शिरकत करेंगी। प्रियंका ने इस बात की पुष्टि ट्विटर के जरिये की है।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में काम कर रही हैं और उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर का मौका मिला है जिसके बारे में पीसी ने हाल ही में कहा था कि मैं खुशकिस्मत हूं जो मुझे ये मौका मिला है अगर वाकई मे मैं उनसे मिलती हूं तो मेरा सवाल उनसे यही होगा कि ओबामा ये आपका अंतिम टेन्योर है, क्या आप व्हाइट हाउस में पार्टी करेंगे?
प्रियंका ने तब ये भी बोला था कि वो अभी पक्का नहीं बोल सकती हैं कि वो ओबामा के डिनर में शामिल होंगी कि नहीं लेकिन अब पीसी ने क्लीयर कर दिया है कि वो राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर करेंगी।













Click it and Unblock the Notifications