VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने दिया 6 हॉट लड़कियां या 2 करोड़ रुपए का ऑफर तो कपिल शर्मा ने किसे ठुकराया

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्‍म 'द स्‍काई इज पिंक' के प्रमोशन में भारत आई हुई हैं। फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर वो कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' के सेट पर पहुंची। इस दौरान कपिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा ने खूब मस्ती की। इसके अलावा प्रियंका ने कपिल को दो बड़े ऑफर भी दिए। प्रियंका ने कपिल से कहा अगर आपको एक तरफ दो करोड़ रुपये मिलें और दूसरी तरफ मालदीव में छह हॉट लड़कियों के साथ हॉलिडे पर जाने का मौका मिले तो आप किसे चुनेंगे। कपिल ने इसका वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो देखने के लिए सबसे आखिरी स्‍लाइड पर जाएं।

कपिल ने दिया ऐसा जवाब कि हंस पड़े लोग

कपिल ने दिया ऐसा जवाब कि हंस पड़े लोग

कपिल शर्मा ने इस सवाल के जवाब में कहा कि मैं 2 करोड़ का चेक लेना पसंद करूंगा क्योंकि सेम पैकेज 60 हजार में अरेंज कर लूंगा। कपिल शर्मा के इतना कहते ही शो में मौजूद सभी दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कपिल शर्मा और प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कपिल शर्मा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को कुछ ही घंटे में 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर फिदा हुए पति निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर फिदा हुए पति निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा शो में रेड पोलका डोट्स साड़ी में कपिल के शो में पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा का देसी अवतार उनके पति निक जोनस को भी काफी पसंद आया और उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में Wow भी लिखा।

बॉलीवुड में तील साल बाद कमबैक कर रही हैं प्रियंका

बॉलीवुड में तील साल बाद कमबैक कर रही हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के साथ तीन साल बाद बॉलीवुड में कमबैक रही हैं। यही वजह है फिल्म को लेकर काफी बज भी बना हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्‍तर भी लीड रोल मे हैं। प्रियंका की इस फिल्म के चर्चा में आने की और भी कई वजह हैं। दरअसल 'द स्काई इज पिंक' वही फिल्म है जिसमें काम करने के लिए प्रियंका ने सलमान खान की 'भारत' छोड़ दी थी। इसके अलावा इस फिल्म में प्रियंका के साथ जायरा वसीम भी नजर आएंगी। जायरा फिल्म में प्रिंयका की बेटी का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म जायरा की आखिरी फिल्म होगी। जायरा ने हाल ही में एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहा है।

आप भी देखिए VIDEO

आप भी देखिए कपिल और प्रियंका के मस्‍ती का ये वीडियो और कमेंट बॉक्‍स में बताइए आपको कैसा लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+